1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मेट्रो में बैठे-बैठे झपकी ले रहा था लड़का, पास खड़ी खूबसूरत लड़की ने किया कुछ ऐसा कि पल भर में खुल गई नींद

मेट्रो में बैठे-बैठे झपकी ले रहा था लड़का, पास खड़ी खूबसूरत लड़की ने किया कुछ ऐसा कि पल भर में खुल गई नींद

मेट्रो के एक कोच में बैठे युवक को झपकी आ रही थी। पास में ही खड़ी लड़की ने उसके साथ जो किया, उससे उस लड़के की पलभर में ही नींद खुल गई। इस वाकये का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

लड़के को सहारा देती लड़की- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA लड़के को सहारा देती लड़की

दिल्ली मेट्रो से आए दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होते रहता है। जहां कभी कोई लड़ते-झगड़ते दिखता है तो कोई प्यार के फूल खिलाते। ऐसे ही एक लड़की का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां लड़की ने मेट्रो में सफर कर रहे एक लड़के के साथ जो किया। उसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया।

झपकी ले रहे लड़के को मिला लड़की का सहारा

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मेट्रो ट्रेन के एक कोच में एक युवक बैठे-बैठे झपकी ले रहा था। नींद में उसका सिर बार-बार आगे की ओर झुक जा रहा था। उसे देख ऐसा लग रहा था जैसे अगले ही पल वह आगे की तरफ लुढ़क जाएगा। ऐसे में पास में खड़ी एक खूबसूरत लड़की ने उस युवक के सिर को सहारा देते हुए उसे अपने हाथों से सहलाने लगी। जैसे कोई अपना किसी को सुलाता है, ठीक वैसे ही इस लड़की ने इस अनजान लड़के के लिए किया। थोड़ी देर में ही युवक को जब इस बात का एहसास हुआ तो उसकी नींद तुरंत खुल गई और जब उसने अपनी नजरें ऊपर कर के देखी तो उसे सामने एक लड़की खड़ी दिखाई दी।

लोगों ने लड़के को बताया किस्मत वाला

इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @veejuparmar नाम के अकाउंट से देखा गया है। जिसे अब तक 23 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा और 18 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- मोमेंट है भाई, मोमेंट है। दूसरे ने लिखा- इतना ख्याल रखने वाली कहां मिलती हैं। तीसरे ने लिखा- ये वीडियो स्क्रिप्टेड है और वे लड़का-लड़की दोनों एक-दूसरे के साथ पहले से होंगे। चौथे ने लिखा- लड़के ने गजब की किस्मत पाई है। पांचवें ने लिखा- ऐसा मोमेंट मेरे जीवन में कब आएगा।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

'क्या मजबूरी रही होगी इसकी', विदा हो रही दुल्हन के साथ बैठे दूल्हे को देख लोग सोचने पर हुए मजबूर

अलग-अलग गाड़ियां लेकर रोज पेट्रोल पंप पहुंचता था शख्स, था सिर्फ एक ही मकसद, आखिरकार...