1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कुछ ऐसे ही काटता है अंदर का सुलेमानी कीड़ा, Fevi Kwik का कमाल देखना चाहता था लड़का, दोस्त ने चिपका दिया नाक से होंठ

कुछ ऐसे ही काटता है अंदर का सुलेमानी कीड़ा, Fevi Kwik का कमाल देखना चाहता था लड़का, दोस्त ने चिपका दिया नाक से होंठ

सोशल मीडिया पर एक लड़के की शरारत इन दिनों खूब वायरल हो रही है। जहां इस लड़के ने Fevi Kwik से अपने दोस्त की नाक को उसके होंठ से चिपका डाला। हां, आपने सही पढ़ा, नाक और होंठ को आपस में चिपका डाला।

लड़के ने अपने दोस्त की नाक को उसके होंठ से चिपका डाला- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA लड़के ने अपने दोस्त की नाक को उसके होंठ से चिपका डाला

सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई अजीबोगरीब कांड वायरल होता है। लेकिन इस बार जिस कांड का वीडियो वायरल हो रहा है, वह देख आप हंसते-हंसते गिर पड़ेंगे। ये वायरल वीडियो है एक लड़के की शरारत का, जिसने अपने दोस्त की नाक को उसके ही होंठ से चिपका दिया।

मजाक-मस्ती में लड़के ने नाक से चिपका डाला दोस्त का होंठ

कहा जाता है कि दोस्ती में मज़ाक-मस्ती तो चलते रहता है। लेकिन इस लड़के ने तो मस्ती की सारी हदों को पार ही कर डाला। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दो दोस्त मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। उनमें से एक ने अपने दोस्त को Fevi Kwik की कमाल की ताकत के बारे में बताते हुए कहा कि मेरे पास एक ऐसी चीज है जिससे तुम्हारा नाक और होंठ आपस में चिपक जाएंगे। दोस्त के मुंह से इतना सुनते ही उस लड़के के मन में उत्सुकता की ऐसी ज्योत जगी कि उसने उस चीज की ताकत देखने की ठान ली।

नाक से होंठ चिपकते ही रोने लगा लड़का

फिर क्या था, लड़के ने अपने दोस्त के मजे लेने के लिए अपनी जेब से Fevi Kwik निकाला और उसकी एक बूंद उसके नाक पर लगा दी। फिर लड़के ने अपने दोस्त की नाक को उसके होंठ से चिपका दिया। अब Fevi Kwik तो Fevi Kwik है, जो चिपकाए, वो छूटे नहीं! बेचारा दूसरा दोस्त पहले तो हंस रहा था, लेकिन जब उसे अहसास हुआ कि उसकी नाक और होंठ सचमुच चिपक गए हैं, उसका चेहरा देखने लायक था। यह देख उसकी आंखों में आंसू आ गए और वह रोने लगा। जिसके बाद जैसे-तैसे उसके चिपके हुए नाक को होंठ से छुड़ाया गया।

वीडियो पर कमेंट कर लोगों ने खूब लिए मजे

दोस्तों की मस्ती का यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @hans__raj__19 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक करोड़ों लोगों ने देखा और लाखों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “ये तो दोस्ती का नया लेवल है!” दूसरे ने लिखा, “इसे कहते हैं सच्ची दोस्ती, जो चिपकाए हमेशा के लिए।” वहीं, कुछ लोग इस वीडियो को देखने के बाद थोड़े गंभीर हो गए और बोले, “भाई, Fevi Kwik से ऐसा मज़ाक? ये तो खतरनाक हो सकता है।” लेकिन कुल मिलाकर, वीडियो ने सबको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर दिया।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

एकदम सेम टू सेम! वृंदावन की गलियों में घूमते दिखा अनिरुद्धाचार्य का हमशक्ल, Video देख ठहर गई लोगों की नजरें

कनाडा में नदी किनारे भारतीयों ने की गंगा आरती, मामले को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस