सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसका इस्तेमाल आज के समय में लोग अपने मनोरंजन के लिए खूब करते हैं। आप भी ऐसा करते ही होंगे। आप सोशल मीडिया पर जब भी जाते होंगे, आपने देखा होगा कि एक दिन में कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते हैं और उसमें से कुछ जो बहुत ही अलग होते हैं, वो वायरल भी हो जाते हैं। हंसी-मजाक, जुगाड़, स्टंट, लड़ाई, ड्रामा और इसके अलावा भी कई सारे वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में ऐसा क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि सड़क के किनारे एक लड़की बैठी हुई है। तभी एक लड़का उसके पास आकर फ्लिप मारता है। उसे वो उस तरीके से इम्प्रेस करना चाहता है। इसके बाद वो लड़की से हाथ मिलाने जाता है तो लड़की हाथ मिलाती है और पास में बैठने के लिए बोलती है। लड़का जैसे ही बैठने जाता है, वो वहां पर पेन रख देती है जो लड़के को चुभता है और वो जिस तेजी से बैठा था, उससे भी ज्यादा तेजी से वो उठ जाता है। अब यह वीडियो स्क्रिप्टेड हो सकता है मगर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Pol_Khol82 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 65 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सारी हीरोपंती निकल गई। दूसरे यूजर ने लिखा- ये तो बहुत गलत हुआ बेचारे के साथ। तीसरे यूजर ने लिखा- गलत बात है, इस तरह की हरकतें नहीं करनी चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा- अब जीवन भर कभी करतब नहीं दिखाएगा।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
वाह बेटा वाह तूने तो बॉलीवुड वालों को भी पीछे छोड़ दिया...! लड़के का स्टंट देख आप भी हो जाएंगे हैरान
कुत्ते का ये Video देख इंसानों को शर्म जरूर आएगी, लोगों ने भी कमेंट करते हुए कही अपनी बात