1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. क्यों हैं ऐसे लोग दुनिया में! लड़के की हरकत आपको कर देगी हैरान, लोगों ने जमकर किए कमेंट

क्यों हैं ऐसे लोग दुनिया में! लड़के की हरकत आपको कर देगी हैरान, लोगों ने जमकर किए कमेंट

एक 13 सेकंड का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें नजर आता है कि रील बनाने के लिए या फिर कूल दिखने के लिए एक लड़के ने कुछ ऐसा किया जिसे आप बेवकूफी ही बताएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

ऐसा कोई दिन नहीं जाता होगा जब लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ पोस्ट न करते हो। हर दिन अलग-अलग अकाउंट से लोग कुछ न कुछ तो पोस्ट करते ही हैं जिन्हें आप और हम देखते हैं। आप अगर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपको यह पता होगा कि हर दिन पोस्ट होने वाले वीडियो और फोटो में से ही कुछ वायरल भी होते हैं। वायरल वही चीजें होती हैं जो बहुत ही अलग, अजीब और अतरंगी होता हैं या फिर इंटरनेट की अधिकतर जनता का ध्यान अपनी तरफ खींच लेती हैं। जुगाड़, ड्रामा, लड़ाई, स्टंट और तमाम तरह के वीडियो वायरल होते हैं और इसके अलावा मजेदार तस्वीरें भी वायरल होती है। अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़का अपने दोनों हाथों में एक-एक बीयर की खाली बोतल को लेकर एक जगह पर बैठा हुआ है। वो पहले तो एक बीयर की बोतल को सीमेंट से बनी उस जगह पर मारकर फोड़ता है। इसके बाद वो दूसरी बोतल को अपने सिर से फोड़ने की कोशिश करता है। पहली बार मारता है तो बोतल तो नहीं फूटती है लेकिन सिर में लगने से एक आवाज जरूर आती है जो बताती है उसे चोट लगी होगी। इसके बाद वो फिर से दो बार अपने सिर पर बोतल मारता है लेकिन तब भी बोतल नहीं फूटती है मगर चोट जरूर लगती है। इसके बाद वो बोतल नीचे फेंक देता है और अपना सिर पकड़कर वहां से चल देता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख 51 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- क्यों हैं ऐसे लोग दुनिया में? दूसरे यूजर ने लिखा- भाई मैं फोड़ देता इसके सिर पर पक्का। तीसरे यूजर ने लिखा- सारी हीरोपंती निकल गई। चौथे यूजर ने लिखा- इसका सिर बहुत कमजोर है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बिंदी लगाने के लिए महिला ने खोजा नया तरीका, पोस्ट देखकर लोग बोले- 'वो स्त्री है कुछ भी कर सकती है'

मौत से खेल रहा है यार! आदमी की हरकत देख आप भी हो जाएंगे भौचक्के, देखें वायरल Video