A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'कर्म करने जाते हैं कांड हो जाता है...' इन लड़कों की Cooking Skill देख बोले यूजर्स, Viral हो रहा खतरनाक Video

'कर्म करने जाते हैं कांड हो जाता है...' इन लड़कों की Cooking Skill देख बोले यूजर्स, Viral हो रहा खतरनाक Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने ब्वॉयज़ नाइट से उनकी हाउस पार्टी तक के वायरल वीडियो देखे होंगे। इस बार एक वीडियो लड़कों की कुकिंग स्किल का सामने आया है जो काफी वायरल हो रहा है।

boys cooking video, boys funny cooking video, cooking video viral- India TV Hindi
Image Source : X/@VIPINTALWAR74 खाना बनाते लड़के।

Viral Video: बैचलर लड़कों के लिए खाना बनाना एक कठिन टास्क माना जाता है। इस तरह के दावों से लड़के भी सोशल मीडिया पर कहीं न कहीं सहमत होते हुए दिखते हैं। संभवत: अभी भी कई ऐसे लड़के हैं जिनको खाना बनाना उतना बेहतरी से नहीं आता है। ये बातें हम आपको इसलिए बता रहे हैं क्योंकि, इस बार जो वीडियो वायरल हुआ है वो इसी बात की तस्दीक करता है। दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ लड़कों को साथ में खड़े होकर खाना बनाते हुए देखा जा सकत है। लड़के खाना बना ही रहे होते हैं कि, तेज में कुछ फ्राई करने की नौबत आती है और जैसे तेल में सामग्री डाली जाती है तुरंत आग का झोंका किचन में फैल जाता है। 

एक्स पर वायरल हो रहा वीडियो

इस वीडियो को एक्स पर @vipintalwar74 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो में आप तीन लड़कों को किचन में खड़े देख सकते हैं। वीडियो में एक लड़का आलू लिए है, दूसरा तेल चला रहा है और तीसरा तेल में कुछ डालते हुए दिख रहा है। संभवत: तीनों लड़के आलू के फिंगर चिप्स बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इसी बीच जब तेल में आलू डालने का नंबर आता है तो आलू पकड़ने वाला लड़का आलू उसी तेज में पलटा देता है मगर तब तक तेल काफी गरम हो चुका होता है जिसकी वजह से आग का बड़ा सा झोंका तीनों के मुंह तक पहुंच जाता है। ये खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो को अब तक हजारों यूजर्स ने देखा है। इस पर एक यूजर ने लिखा कि, 'काम ऐसा करो कि लोग आपके घर पर ऑटोग्राफ लेने आए।' दूसरे यूजर ने लिखा ​कि, 'बिल्कुल काम ऐसा करो कि पास में खड़ा व्यक्ति भी बोल उठेगा आप छोड़ दो मैं कर लूंगा।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'बिलकुल! ऐसा धमाका करो कि पहचान खुद कहे ये तो अपना ही बंदा है!' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'नाम तो बनता ही है, पर असली पहचान तो रिकॉर्ड की चमक में होती है।' 
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें- 
Dussehra पर रावण का दर्द सुनकर सोच में पड़ गए यूजर्स, बोले- 'बात तो सही है!' देखें Viral VIDEO 
 

Viral Video:'जिमी जिमी आजा...' गाने पर इन चच्चू ने किया धमाकेदार डांस, Video देख मिथुन दा भी देंगे ग्रैंड सैल्यूट