सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां दुनिया भर की तमाम अतरंगी चीजें देखने को मिलती रहती हैं। लोगों को जब भी कुछ अतरंगी या फिर अनोखा दिखता है तो वो उसे रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं और अगर वो वीडियो इंटरनेट की जनता का ध्यान खींच लेता है तो फिर उसका वायरल हो जाना तय है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने भी खूब सारे वीडियो देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक बिल्डिंग के अंदर का है। वीडियो में नजर आता है कि कुछ लड़कों का एक ग्रुप जो सीढ़ी के जरिए एक कार को ऊपर चढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा। लड़कों का ग्रुप कार को उठाकर सीढ़ी से ऊपर जा रहे हैं। अब उसके अंदर इंजन, सीट आदि चीजें हैं या फिर वो सिर्फ बॉडी है, यह तो पता नहीं चल पा रहा है मगर लड़कों की हरकत के कारण ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी कमेंट किया है मगर पहले आप वीडियो देख लीजिए।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर Jeejaji नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो पर लिखा हुआ है, 'लड़के चाहे तो कुछ भी कर दें।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पहले अमेरिका क्या कहता था। दूसरे यूजर ने लिखा- इंजन कहां का है। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई ने बोला कार क्लासरू में लाने का तो लाने का। चौथे यूजर ने लिखा- ये सिर्फ कार का कैबिनेट है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
अंकल जी ने किया कुछ ऐसा कि Video हो रहा है खूब वायरल, लोग भी ले रहे हैं जमकर मजे
इसे 21 तोपों की सलामी है! कैरम खेलने के लिए लगाया गजब का जुगाड़, देखना तो बनता है