A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: बंद कमरे में लड़कों ने शुरू किया मौत का खेल, नजारा देख सिहर उठे लोग

Video: बंद कमरे में लड़कों ने शुरू किया मौत का खेल, नजारा देख सिहर उठे लोग

कुछ लड़कों का एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वे एक कमरे में जलते फुटबॉल और पटाखों से खेलते नजर आ रहे हैं।

खतरों से खेलते दिखे लड़के- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA खतरों से खेलते दिखे लड़के

जहां भी दो-चार लड़के आपस में जुटते हैं, वहां अपने आप ही उनकी शरारतें शुरू हो जाती हैं। जब तक लड़के उदंडता ना करें तब तक उन्हें चैन नहीं मिलता। कई बार तो वे मजाक-मजाक में ही जानलेवा खेल खेलना शुरू कर देते हैं। ऐसे ही कुछ शैतान लड़कों का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां देखा जा सकता है कि लड़के एक बंद कमरे में मौत का ऐसा खेल खेलते हैं कि देखने वालों का दिमाग हिल गया।

खतरे से खेलते दिखे लड़के

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लड़के एक बंद कमरे में मौजूद हैं। सबसे पहले वे फर्श पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा देते हैं, धीरे-धीरे आग कमरे में रखे एक फुटबॉल को पकड़ लेता है। फुटबॉल में आग लगने के बाद लड़के उससे खेलने लगते हैं। वहीं, कुछ लोग कमरे में पटाखे जलाते हुए भी नजर आ रहे हैं। पटाखों के जलने से लड़के इधर-उधर उछल-कूद मचाने लगते हैं। डरने के बजाय लड़के इस पल का जमकर मजा ले रहे हैं। मौज-मस्ती में कोई कमी ना रह जाए इसलिए लड़कों ने कमरे के अंदर ढेर सारा पटाखा जलाकर छोड़ दिया और उनसे खुद को बचाने के लिए भागते हुए दिखे।

वीडियो पर लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @sarcamax नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- इसी वजह से मर्दों की तुलना में महिलाएं ज्यादा दिन तक जीती हैं। दूसरे ने लिखा- ये तो मौत का नंगा नाच कर रहे हैं। तीसरे ने लिखा- लड़के हैं जनाब, खेल में जब तक खतरा ना हो तब तक नहीं खेलते। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

अपनी गली में कुत्ता भी शेर होता है! मालिक की गोद में बैठा डॉगी जंगल के राजा पर ही लगा भौंकने

स्पीड बोट के पीछे पड़ा भालू, मौत के मुंह से बच निकले पर्यटक, देखें ये खौफनाक Video