1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अपनी गली में कुत्ता भी शेर होता है! मालिक की गोद में बैठा डॉगी जंगल के राजा पर ही लगा भौंकने

अपनी गली में कुत्ता भी शेर होता है! मालिक की गोद में बैठा डॉगी जंगल के राजा पर ही लगा भौंकने

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Apr 25, 2025 10:42 am IST,  Updated : Apr 25, 2025 10:58 am IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक कुत्ता अपने सामने खड़े शेर पर भौंकते नजर आ रहा है। वीडियो किसी चिड़ियाघर का है, जहां शेर एक पिंजरे में बंद दिखाई दे रहा है। जिसे देखने के लिए एक फैमिली आई हुई है।

मालिक की गोद में बैठा कुत्ता शेर पर भौंकते हुए- India TV Hindi
मालिक की गोद में बैठा कुत्ता शेर पर भौंकते हुए Image Source : SOCIAL MEDIA

कहते हैं कि अपनी गली में कुत्ता भी शेर होता है। इस कहावत का मतलब इस वायरल वीडियो में आपको सच होते हुए दिखेगा। दरअसल, हुआ ये कि शेर देखने पहुंचा एक शख्स अपने साथ अपना कुत्ता भी लेकर आया। जब कुत्ते ने उस शेर को देखा तो वह उससे डरने के बजाय उस पर ही भौंकने लगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुत्ता अपने मालिक की गोद में बैठा हुआ है। दूसरी तरफ पिंजरे में एक शेर दिख रहा है। कुत्ता उस शेर को देखकर उस पर भौकने लगता है। उसका मालिक उसे बार-बार चुप कराने की कोशिश करता है लेकिन कुत्ता नहीं मानता और वह लगातार उस शेर पर भौंकते रहता है।

शेर के सामने भौंकने लगा कुत्ता

शेर भी उस कुत्ते को देख रहा है और बिल्कुल शांत खड़ा है। थोड़ी देर तक वह शेर उस कुत्ते को घूरता है और फिर वह अपने रास्ते चला जाता है। उस कुत्ते की हिम्मत जरा देखिए, जो जंगल के राजा पर भौंकने की गलती कर रहा है। अगर शेर आजाद होता तो वह कुत्ता उसके नाश्ते जैसा होता। इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @emmismd नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 50 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा और 9 लाख लोगों ने लाइक किया है।

वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

वीडियो पर तमाम लोगों के मजेदार कमेंट्स भी आ रहे हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- कुत्ते को छोड़ देना चाहिए था। फिर देखते हैं कौन जीतता है। दूसरे ने लिखा- मालिक को भी पता है कि छोड़ दिया तो कुत्ते का क्या होगा। तीसरे ने लिखा- कुत्ते में इतना कॉन्फिडेंस आया कहां से। चौथे ने लिखा- किसी दिन ये कुत्ता अपने साथ-साथ अपने मालिक को भी ले जाएगा। ऐसे ही बड़ी संख्या में लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट किया।          

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

स्पीड बोट के पीछे पड़ा भालू, मौत के मुंह से बच निकले पर्यटक, देखें ये खौफनाक Video

Video: नदी में बहे जा रहा था कुत्ता, जान पर खेलकर दोस्त ने बचाई जिंदगी     

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।