1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इनकी जोड़ी ऊपरवाले ने तो पक्का नहीं बनाई होगी, दोनों की हरकत देख आप भी होंगे सहमत

इनकी जोड़ी ऊपरवाले ने तो पक्का नहीं बनाई होगी, दोनों की हरकत देख आप भी होंगे सहमत

दूल्हा और दुल्हन की एक वीडियो अभी वायरल हो रहा है और ये वाला वीडियो बहुत ही अलग है। दुल्हन ने जैसे ही अपने तेवर दिखाए, दूल्हे ने कुछ ऐसा किया जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की होगी।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@SILLYSHWETA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया की गलियों में हर दिन कुछ न कुछ ऐसा दिख ही जाता है जिस पर से नजर नहीं हटती है और ऐसे वीडियो या फिर फोटो, जो भी है वो वायरल होता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और गलियों में दिन में कुछ समय चक्कर लगाते हैं तो फिर आपने भी कई सारे यूनिक और नए वायरल वीडियो देखे ही होंगे। कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी स्टंट करने वाले लोगों का वीडियो वायरल होता है। कभी बच्चों के डांस का वीडियो तो कभी लोगों की अतरंगी हरकत का वीडियो और इसके अलावा मजेदार फोटो भी वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो शादी का है। दूल्हा और दुल्हन, दोनों के गले में वरमाला है। इसके बाद का नजारा वीडियो में है। वीडियो में दिख रहा है कि दूल्हा अपने हाथ में मिठाई लिए खड़ा है और हाथ दूल्हन की तरफ है मगर दुल्हन तेवर दिखा रही है। वो पहले तो मिठाई खाती नहीं है और बाद में दूल्हे के हाथ से मिठाई लेकर फेंक देती है। इसके तुरंत बाद दूल्हा करने वाला काम करता है। जो मिठाई दुल्हन ने उसे खिलाई थी, उस मिठाई को दूल्हे ने अपने मुंह के अंदर ही रखा और खाया नहीं था। दुल्हन जैसे ही मिठाई फेंकती है, वो भी मिठाई मुंह से निकालकर फेंक देता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @sillyshweta नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इसको पता था कि वो नहीं खाएगी इसलिए वो मुंह में रखा था।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 78 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- दोनों मिलकर जिंदगी हंसी खुशी नहीं बिताएंगे। दूसरे यूजर ने लिखा- वो तैयार था, बस पता नहीं कि उसने शादी के लिए हां क्यों बोला। तीसरे यूजर ने लिखा- एक दूसरे के लिए बने हैं। चौथे यूजर ने लिखा- ये जोड़ियां बनाने का कॉन्ट्रैक्ट भगवान ने किसके हाथों में दे दिया है यार। एक अन्य यूजर ने लिखा- अभी भी वक्त है, भाग जा।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

पाकिस्तान के लिए बाढ़ का पानी आशीर्वाद! पाक के रक्षा मंत्री ने दिया ऐसा Funny बयान, वायरल हो रहा Video

बाइक का ऐसा इस्तेमाल पहली बार दिखाई दे रहा है, Video देख आपके भी होश उड़ जाएंगे