1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हाथ थामने से दुल्हन ने किया इनकार तो दूल्हे ने गोद में उठाया, नजारा देख शर्म से पानी-पानी हुए लोग

हाथ थामने से दुल्हन ने किया इनकार तो दूल्हे ने गोद में उठाया, नजारा देख शर्म से पानी-पानी हुए लोग

भारतीय शादियों में जयमाला का पल हमेशा से ही मजेदार और हंसी-मजाक से भरा होता है। यहां की शादियां न केवल रस्मों का मेल हैं, बल्कि प्यार, मस्ती, और हंसी का कांबो पैक भी हैं। हाल में ही शादी से जुड़ा एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

दूल्हे ने दुल्हन को गोद में उठाया- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA दूल्हे ने दुल्हन को गोद में उठाया

सोशल मीडिया पर शादियों के मजेदार और अनोखे अक्सर वायरल होते रहते हैं। एक बार फिर से शादी से ही जुड़ा एक और वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि  जयमाला के दौरान दुल्हन ने दूल्हे का हाथ थामने से इनकार कर दिया, जिसके बाद दूल्हा स्टेज से नीचे आता है और उसे गोद में उठा लेता है। यह नजारा इतना रोमांचक और मजेदार है कि वहां मौजूद लोग शरमा गए, और यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। 

दूल्हे के साथ शरारत कर रही थी दुल्हन

जयमाला के दौरान दुल्हन या दूल्हे के दोस्त और रिश्तेदार इस रस्म को यादगार बनाने के लिए अक्सर कुछ शरारत करते हैं। कभी दुल्हन को ऊंचा उठा लिया जाता है ताकि दूल्हा वरमाला न डाल पाए, तो कभी दूल्हे को मजाक में परेशान किया जाता है। इस वीडियो में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला, जहां दुल्हन की शरारत ने दूल्हे को तुरंत जवाब देने पर मजबूर कर दिया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जयमाला की रस्म के दौरान मंच पर दूल्हा और दुल्हन खड़े हैं, और दूल्हा दुल्हन को स्टेज पर चढ़ाने के लिए अपना हाथ बढ़ाता है। लेकिन दुल्हन शरारत भरे अंदाज में दो बार उसका हाथ थामने से मना कर देती है। इससे दूल्हे का थोड़ा सा ईगो हर्ट होता है, और वह तुरंत स्टेज से उतरकर दुल्हन को अपनी गोद में उठा लेता है। यह देखकर वहां मौजूद रिश्तेदार और मेहमान शरम से पानी-पानी हो जाते हैं, जबकि कुछ लोग तालियां बजाकर इस पल का आनंद लेते हैं। 

वायरल वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर नैना यादव नाम की यूजर ने शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वहीं, वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- “दूल्हे ने तो कमाल कर दिया! दुल्हन की शरारत का जवाब गोद में उठाकर दे दिया।” दूसरे ने लिखा- “यह तो ट्रेलर है, शादी के बाद का सीन तो और मजेदार होगा।” तीसरे ने लिखा- "ऐसी ही हरकतें शादी को यादगार बनाती हैं।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

VIDEO: बाघ के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था शख्स, आगे जो हुआ देख कांप गया लोगों का कलेजा

सिर से लेकर पांव तक लिपटा दिखा छिपकलियों का पूरा कुनबा, Video देख कांप गया लोगों का कलेजा