A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video : 'रसमलाई हुई पुरानी अब पेश हैं दूध वाले कबाब', ब्रिटिश लड़की ने भारतीय मिठाई पर दी मजेदार प्रतिक्रिया

Video : 'रसमलाई हुई पुरानी अब पेश हैं दूध वाले कबाब', ब्रिटिश लड़की ने भारतीय मिठाई पर दी मजेदार प्रतिक्रिया

Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ब्रिटिश लड़की ने भारतीय मिठाई पर मजेदार प्रतिक्रिया दी है।

British Girl Video, British Girl Funny Video, viral video, funny video, video, rasmalai, viral news - India TV Hindi
Image Source : IG/@GOATAKB ब्रिटिश बच्ची ने दी प्रतिक्रिया।

Viral Video : रसमलाई बहुत से लोगों को बेहद पसंद आती है क्योंकि यह एक अनोखा कॉम्बिनेशन है स्पंजी, मुलायम छेना की गोलियां जो मीठे, गाढ़े और मलाईदार दूध में डूबी रहती हैं। जिसके ऊपर से पिस्ता और बादाम जैसे मेवे डाले जाते हैं। इस भारतीय मिठाई पर एक बिल्कुल अप्रत्याशित प्रतिक्रिया चर्चा में आ गई है। एक छोटी लड़की ने इसे नया और मजेदार नाम दिया जिसने इंटरनेट पर लोगों को खूब हंसाया। हाल ही में, ब्रिटेन में रहने वाले एक व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया इसमें उसने रस मलाई से भरे एक कटोरे की ओर इशारा किया। फिर उसने लड़की से पूछा कि इसे क्या कहते हैं। लेकिन लड़की का जवाब इतना मजेदार था कि इंटरनेट पर लोग इसे लेकर खूब चर्चा कर रहे हैं और कई लोग उससे सहमत भी हैं।

इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @goatakb नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में लड़का लड़की को मिठाई दिखाते हुए पूछता है, "अच्छा एक बात सुनो, ये क्या है?" छोटी बच्ची पूरे आत्मविश्वास से जवाब देती है "दूध वाले कबाब।" इस मजेदार नाम ने पल भर में हास्य का खजाना खोल दिया। वीडियो पर लिखे टेक्स्ट में कहा गया है, "रस मलाई का नया नाम है।" उस व्यक्ति ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "मैं अब दोबारा रस मलाई नहीं खाऊंगा।" 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

 इस वीडियो को कुछ ही दिन में तीन मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर अपनी राय दी और कई लोगों ने बच्ची के इस रचनात्मक प्रयास से सहमति भी जताई। एक यूजर ने कमेंट किया, 'दूध वाले कबाब! हम्म्म, मुझे ये नाम रसमलाई से ज्यादा पसंद है।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'हम इसे अब से इसी नाम से पुकारेंगे।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'वह एक प्रतिभाशाली व्यक्ति हैं। मैंने कभी इस बारे में इस तरह नहीं सोचा था।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'मेरी पत्नी इसे सफेद शामी कबाब कहती है।' एक और यूजर ने लिखा कि, 'मैं इसे मीठे कटलेट कहता था भाई।' एक अन्य ने लिखा कि, 'मेरे भतीजे ने इसका नाम इडली वाली मिठाई रखा है।' 
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
कार शोरूम मेन रोड पर ही क्यों बने होते हैं, वजह सुनकर दिमाग घूम जाएगा; नहीं जाना तो पछताएंगे

1BHK और स्टूडियो रूम में क्या अंतर है, नहीं जाना तो पछताना पड़ेगा; बेहद दिलचस्प है जवाब