1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'यह देखकर दु:ख होता है..' भारत के प्रति फैले फेक नैरेटिव को ब्रिटिश टूरिस्ट ने किया चैलेंज, रिएक्शन वायरल

'यह देखकर दु:ख होता है..' भारत के प्रति फैले फेक नैरेटिव को ब्रिटिश टूरिस्ट ने किया चैलेंज, रिएक्शन वायरल

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में टूरिस्ट ने भारत के प्रति फैले फेक नैरेटिव पर प्रतिक्रिया दी है।

British Tourist in India, British Tourist India Video, British Tourist about india, viral video - India TV Hindi
Image Source : IG/@RICHARDGAMBLER ब्रिटिश टूरिस्ट की पोस्ट वायरल।

एक ब्रिटिश पर्यटक ने हाल ही में सोशल मीडिया पर भारत के बारे में फैली नकारात्मक और अक्सर नस्लीय रूढ़ियों को खुलेआम चुनौती दी है। रिचर्ड ला रुइना, जो एक पूर्व लेखक हैं, भारत की अपनी दूसरी यात्रा के दौरान इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी सकारात्मक अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि यह देखकर दुख होता है कि भारत के बारे में सोशल मीडिया और यूट्यूब पर लगभग हर पोस्ट और वीडियो नकारात्मक और अक्सर नस्लीय होता है। 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @richardgambler नामक हैंडल से शेयर किया गया है। ला रुइना ने लिखा, “यह देखकर दुख होता है कि सोशल मीडिया पर भारत के बारे में लगभग हर पोस्ट और YouTube पर हर वीडियो कुछ न कुछ नकारात्मक होता है, और मैं तो कहूंगा कि अक्सर नस्लभेदी भी होता है।” उन्होंने आगे कहा कि लोग एक गरीब देश में जाते हैं जहां 1.5 अरब लोग रहते हैं, सबसे खराब चीजें ढूंढते हैं और फिर लाखों व्यूज हासिल कर लेते हैं। इसे उन्होंने “Lame” यानी सस्ता तरीका बताया। उनके अनुसार, ये नि​गेटिविटी इसलिए आसानी से विश्वास की जाती हैं क्योंकि पूरे भारत में आने वाले पर्यटकों की संख्या जापान के एक साधारण शहर ओसाका में आने वाले पर्यटकों की लगभग आधी है।  

भारतीयों के जेस्चर पर भी दी प्रतिक्रिया 

ला रुइना ने बताया कि वे स्लम्स या सबसे गंदा और अस्वच्छ स्ट्रीट फूड खोजने के बजाय सुंदर जगहों पर गए। उन्होंने लिखा, “वहां के सभी लोग बहुत अच्छे थे, सर्विस दुनिया में हमारे अब तक के अनुभव में सबसे अच्छी थी (वहां 'अतिथि देवो भव' यानी 'मेहमान भगवान के समान है' वाली संस्कृति है), जब हम वहां थे तो हवा की क्वालिटी ठीक थी, और हर जगह पूरी तरह सुरक्षित थी।” उनके अनुसार, आजकल ज्यादातर दुनिया एक जैसी लगती है, लेकिन भारत अभी भी अलग और आश्चर्यों से भरा है। लोग अक्सर भारत की खूबसूरती, गर्मजोशी भरे लोगों और उत्कृष्ट मेहमाननवाजी को नजरअंदाज कर देते हैं, जो इसे दुनिया के कई अन्य जगहों से अलग बनाती है। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

यह पोस्ट वायरल हो गई और सोशल मीडिया पर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं आईं। एक यूजर ने लिखा, “बहुत ही बढ़िया नज़रिया। उम्मीद है कि भारत में आपका समय अच्छा बीता होगा।” 

दूसरे ने कहा कि वे भी इस साल भारत की दूसरी यात्रा करने वाले हैं। तीसरे ने टिप्पणी की कि अगर कोई भारत नहीं गया है तो वह खुद को अच्छी तरह से ट्रैवल्ड नहीं कह सकता। 

एक भारतीय यूजर ने स्वीकार किया कि वे खुद देश में ज्यादा नहीं घूमे हैं, लेकिन इस पोस्ट ने उन्हें यात्रा करने के लिए प्रेरित किया। 

गौरतलब है कि, इससे पहले एक विदेशी कपल ने भी भारत की खासियतों पर प्रतिक्रिया दी थी। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
Video : 'भारत में अराजकता, अत्यधिक भीड़भाड़ और गरीबी...' चीन से तुलना कर बोला विदेशी व्लॉगर,यूजर्स ने किया रिएक्ट