A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लखनऊ एयरपोर्ट की चमक-दमक देख ब्रिटिश टूरिस्ट के उड़े होश, बताया इंग्लैंड से बेहतर; Video Viral

लखनऊ एयरपोर्ट की चमक-दमक देख ब्रिटिश टूरिस्ट के उड़े होश, बताया इंग्लैंड से बेहतर; Video Viral

Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक ब्रिटिश टूरिस्ट ने लखनऊ एयरपोर्ट को इंग्लैंड के एयरपोर्ट से भी बेहतर बताया है।

British Tourist Video, British Tourist in India, Aaj Ka Viral Video, British tourist on lucknow, luc- India TV Hindi
Image Source : X/@FLEWY86 & X/@LUCKNOW_INDEX लखनऊ एयरपोर्ट पर ब्रिटिश टूरिस्ट।

Viral Video : उत्तर प्रदेश भारत के पर्यटन मानचित्र पर एक खास जगह रखता है। हाल के वर्षों में राज्य घरेलू पर्यटन में नंबर-1 रहा है और विदेशी पर्यटकों के आगमन में चौथा स्थान हासिल किया है। 2024 में UP ने लाखों विदेशी पर्यटकों का स्वागत किया, जो 2023 के नंबर्स से काफी ज्यादा है। 2025 में भी यह सिलसिला जारी रहा, जहां कुल पर्यटक संख्या रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची। ये बातें हम आपको इसलिए बता रहे हैं क्योंकि यूपी में आने वाले कई विदेशी अब खुलकर राज्य की तारीफ करते दिखते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल हुआ है जिसमें ब्रिटिश टूरिस्ट ने लखनऊ एयरपोर्ट की जमकर तारीफ की है। लखनऊ एयरपोर्ट की चमक-दमक देख हैरान ब्रिटिश टूरिस्ट ने इसे इंग्लैंड से भी बेहतर बताया है। 

इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @flewy86 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में फोटोग्राफर डेव फ्लू ने कहते हैं, 'यह लखनऊ हवाई अड्डा है। मुझे यह काफी पसंद है, यह बेहद आधुनिक और बेहद कुशल है। सब कुछ ठीक से काम कर रहा है। सुरक्षा जांच बिना किसी परेशानी के हो गई। मुझे लगता है कि भारत में घरेलू यात्रा करते समय, इलेक्ट्रॉनिक सामान के साथ सबसे अच्छा तरीका यही है कि आप उसे अपने बैग से बाहर निकाल लें। इससे आपको हर बार रोके जाने और तलाशी लिए जाने की समस्या से छुटकारा मिल जाता है। यह थोड़ा झंझट भरा है, लेकिन मैं समझता हूं कि वे ऐसा क्यों करते हैं।' 

सजावट की भी तारीफ की 

Flew ने हवाई अड्डे की सजावट दिखाई जिसमें हवाई अड्डे की प्रीमियम सुविधाओं को उजागर किया गया, जिनमें हर जगह 'शानदार बार' शामिल थे। कैप्शन में वे कहते हैं कि, 'यहां हर जगह शानदार बार हैं। लखनऊ हवाई अड्डे से मैं सचमुच बहुत प्रभावित हुआ। इसने कई अन्य हवाई अड्डों के लिए मानक स्थापित कर दिया है। निश्चित रूप से अंग्रेजी हवाई अड्डों से बेहतर है। बहुत ही बढ़िया जगह है। भारतीय हवाई अड्डों से मैं सचमुच बहुत प्रभावित हूं, ये हमेशा साफ-सुथरे, विशाल, सुगम और बेहद मिलनसार कर्मचारियों वाले होते हैं! यहां उड़ान भरना हमेशा सुखद अनुभव होता है, इससे यात्रा का तनाव दूर हो जाता है!' सोशल मीडिया के एक यूजर द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या लखनऊ हवाई अड्डा दिल्ली हवाई अड्डे से बेहतर है, फ्लेव ने कहा: "मैं कूटनीतिक होने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन हां।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
कार शोरूम मेन रोड पर ही क्यों बने होते हैं, वजह सुनकर दिमाग घूम जाएगा; नहीं जाना तो पछताएंगे

मिट्टी के तेल से किस चीज की खुशबू आती है, जिसे सूंघते ही नशा चढ़ जाता है; जानिए जवाब