1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Lamborghini पर कूदकर सांडों ने कार को किया चकनाचूर ? Viral Video का सच जानकर सिर पकड़ लेंगे

Lamborghini पर कूदकर सांडों ने कार को किया चकनाचूर ? Viral Video का सच जानकर सिर पकड़ लेंगे

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो उग्र सांड Lamborghini कार पर कूदते दिखाई दिए जिसके बाद कार चकनाचूर हो गई। आइए जानते हैं इस वायरल वीडियो का सच क्या है ?

bulls attack on lamborghini,bulls attack on lamborghini video, bulls attack on lamborghini ai video,- India TV Hindi
Image Source : IG/@AIKALAAKARI कार पर कूदते सांड।

Viral Video: आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और तरह-तरह के अन्य AI टूल्स के आने के बाद फेक वीडियो जमकर वायरल किए जा रहे हैं। ऐसे वीडियोज में सच का पता लगा पाना बेहद मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया जिसमें भारत की सड़कों पर खड़ी लेम्बोर्गिनी कार पर दो सांड कूदते हुए दिखाई दिए। इसके बाद कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। हालांकि इस सीन ने कई लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया कि, ये वीडियो सच है या झूठ ? मगर जब हम इस वीडियो की तह में गए तो पता चला कि वीडियो AI जनरेटेड है जिसमें सांडों की उग्रता को दिखाया गया है। 

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @aikalaakari और @imagineart.creators अकाउंट्स से शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक चमचमाती स्लीक लैम्बोर्गिनी कार सड़क पर खड़ी दिखाई दे रही है तभी दो ताकतवर सांड अचानक उसकी ओर दौड़ पड़ते हैं। एक सांड गाड़ी के ऊपर से छलांग लगाता है और विंडशील्ड, बोनट और छत को भी काफी नुकसान पहुंचाता है। वीडियो देखने में काफी रियल लगता है जो लोगों को सच मालूम पड़ता है। हालांकि, ​आपको पुन: बता दें कि ये AI द्वारा बनाया गया है।

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा कि, 'एआई बेकाबू हो रहा है। आप कह रहे हैं कि विंडस्क्रीन इतनी मजबूत थी कि सांड का वज़न उठा सकती थी।' दूसरे यूजर ने कहा कि, 'इससे पता चलता है कि भारतीय एआई का इस्तेमाल कैसे करेंगे। इससे यह भी पता चलता है कि लोगों की मानसिकता कैसी है।' तीसरे यूजर ने बताया कि, 'जब घोड़े की शक्ति बैल की शक्ति से मिलती है।' 

पहले भी आ चुके ऐसे वीडियो 

इस तरह के वीडियो पहले भी सामने आ चुके हैं। इससे पहले एक नदी में तैरते विशालकाय एनाकोंडा का एक बेहद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। एक्स पर शेयर की गई यह क्लिप एक चौड़ी नदी के ऊपर उड़ते हुए हेलीकॉप्टर से ली गई प्रतीत हो रही थी। इस लुभावने हवाई दृश्य में दर्जनों विशालकाय एनाकोंडा पानी में सहजता से तैरते हुए दिखाई दे रहे थे। 

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें -
सऊदी अरब में पानी कहां से आता है, बिना नदी-तालाब के कैसे प्यास बुझा रहे लोग; सुनकर चौंक जाएंगे 

कर्मचारी को गलती से भेज दी 330 गुना ज्यादा सैलरी, तत्काल Resign कर शख्स ने कंपनी को दिखाया ठेंगा