Viral Video: सर्दियां शुरू होते ही चाय की डिमांड काफी बढ़ जाती है। हमेशा से चाय भारत में जन—जन की पसंदीदा पेय रही है। इसी चाय से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक आदमी पूरे शरीर को ढकने वाली टी पाउच जैकेट पहने हुए है। वीडियो को देखने के बाद ये साफ पता चलता है कि, वीडियो AI द्वारा जनरेट किया गया है। इस वीडियो के वायरल होते ही इस पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी है।
AI वीडियो हो रहा वायरल
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @adityasoni01_ नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में एक आदमी एक बड़े बर्तन में चाय बनाते हुए दिखाई दे रहा है। इसके बाद वो चाय को एक ट्रांसपेरेंट जैकेट के कई पाउच में डालता है। जैकेट में एक सिपिंग स्ट्रॉ भी लगी है, जिससे वह सड़कों पर घूमते हुए चाय पी सकता है। यह अनोखा नजारा देखने वालों को बहुत प्रभावित करता है और वे जैकेट पहने उस आदमी की तस्वीरें लेने लगते हैं। हालांकि आपको पुन: बता दें कि ये वीडियो AI द्वारा जनरेट किया गया है।
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर देखने के बाद इस पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा कि, 'हर घूंट के साथ कैंसर मुक्त मिलेगा।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'माइक्रो नैनो प्लास्टिक ग्रैन्यूल्स असीमित।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'जो लोग इस तरह के AI वीडियो बनाना चाहते हैं, उनके साथ कुछ तो गड़बड़ है। क्या वाकई AI का यही भविष्य है?।' एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'कैंसर आ रहा है पीछे।'
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
'मुझे मोदी जी बनना है...' इस क्यूट बच्ची की बातें सुनकर दिल हार बैठे यूजर्स, बता डाला- '2050 की PM'
मोबाइल में Baby का कॉल आता देख मां ने बेटी को जड़े नॉनस्टॉप थप्पड़, आखिर में आया मजेदार ट्विस्ट, देखें Viral Video