VIDEO: जब कनाडाई शख्स ने पहली बार चखा 'सोन पापड़ी' का स्वाद, ऐसा मजेदार रिएक्शन दिया कि तुरंत वायरल हो गया
Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने कई विदेशियों को भारतीय व्यंजनों का स्वाद लेते हुए देखा होगा। इस बार भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कनाडाई शख्स ने पहली बार सोन पापड़ी का स्वाद चखा।
Viral Video: भारतीय व्यंजन और मिठाइयां दुनिया भर में लोगों द्वारा पसंद की जाती हैं। इससे जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी होते रहते हैं। इसी कड़ी में एक और वीडियो सामने आया है जिसमें एक कनाडाई शख्स को पहली बार सोन पापड़ी का स्वाद चखते हुए दिखाया गया है। इस वीडियो में आप कनाडाई शख्स का वो रिएक्शन देख सकते हैं जिसमें उसने सोन पापड़ी के बारे में अपनी राय व्यक्त की। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इसे काफी पसंद कर रहे हैं। इस पर इंस्टाग्राम यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं।
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @veggmomo नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो में यूजर्स ने कनाडाई शख्स को पहली बार सोन पापड़ी का स्वाद लेते हुए देखा। वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक भारतीय शख्स कनाडा के लड़के को सोन पापड़ी का बॉक्स देता है और फिर उसके बाद वो विदेशी शख्स सोन पापड़ी का सही उच्चारण करने की कोशिश करता है। बॉक्स देने वाला शख्स उसको बताता है कि भारत में ये व्यंजन खूब पसंद किया जाता है और त्योहारों पर चॉकलेट की जगह वितरित किया जाता है। इसके बाद विदेशी लड़का अनबॉक्सिंग करता है और सोन पापड़ी चखता है। वीडियो में आप उस लड़के का रिएक्शन देख सकते हैं जिसमें वो कह रहा है कि ये डिश कॉटन कैंडी की तरह लग रही है।
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने इस पर मजेदार और मिली- जुली प्रतिक्रियाएं दी हैं। वीडियो पर एक यूजर ने लिखा कि, 'दिवाली की बची हुई गोरे को चिपका दी।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'आप यह बताना भूल गए कि हम एक ही बॉक्स को परिवार दर परिवार बांटते हैं।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'यह पारंपरिक मिठाई नहीं है, लड्डू पारंपरिक मिठाई है।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'वह मुंह क्यों बना रहा है मीठी है सोन पापड़ी कड़वी थोड़ी।' हालांकि, इसके अलावा कई यूजर्स ने शख्स की तुलना अलग-अलग लोगों से की जिनकी तरह वो दिखाई दे रहा था।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
भारत के देसी मैसेजिंग एप Arattai पर क्या कह रहे हैं सोशल मीडिया यूजर्स, क्या सच में WhatsApp का खेल खत्म ?
