1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Car Stunt Video: दिल्ली में नए साल के पहले सड़क पर हुड़दंग का वीडियो वायरल, स्पीड में कार चलाकर रेस लगाते दिखे युवक

Car Stunt Video: दिल्ली में नए साल के पहले सड़क पर हुड़दंग का वीडियो वायरल, स्पीड में कार चलाकर रेस लगाते दिखे युवक

Car Stunt Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ युवक कार से रेस लगाते हुए हुड़दग करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

car stunt video viral, car stunt, car stunt video, car stunt video trending, car stunt video at delh- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV कार से रेस लगाते हुए दिखे युवक।

Car Stunt Video: नए साल की शुरुआत होने से पहले ही सड़क पर हुड़दंग शुरू हो गया है। इसकी एक बानगी राष्ट्रीय राजधानी में उस वक्त देखने को मिली जब 4 गाड़ियों में सवार कई लड़के रेसिंग और स्टंटबाजी करते हुए दिखाई दिए। वीडियो 26 दिसम्बर की रात का बताया जा रहा है जिसमें युवक आइटीओ से नोएडा की तरफ जा रहे हैं। वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। बता दें कि, पुलिस वीडियो को वेरिफाई कर रही है और नई दिल्ली तिलक मार्ग थाने मे इस मामले में FIR दर्ज की गई है। दावा है कि, कार चालकों की पहचान की जा रही है।

एक्स पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को एक्स पर @Deadlykalesh नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, 'आईटीओ से सराय काले खान की ओर जाने वाले रिंग रोड पर लापरवाही से वाहन चलाना। ऐसा लगता है कि दिल्ली का प्रदूषण फेफड़ों से ज़्यादा दिमाग पर असर डाल रहा है। बेहद खतरनाक ड्राइविंग, सार्वजनिक सड़क पर लोगों की जान जोखिम में डालना। रात 10:44 | 26 दिसंबर। सख्त कार्रवाई जरूरी है।'  

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो के वायरल होने के बाद ही कई यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा कि, 'काश.... बोझ कम हो पाता...।' दूसरे ने लिखा कि, 'फिर वे गोवा आकर ये सब बकवास करते हैं!' तीसरे ने लिखा कि, 'प्रदूषण ने न केवल दृश्यता कम की, बल्कि इसने स्पष्ट रूप से सामान्य ज्ञान को भी कम कर दिया।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'अब यह स्थिति अधिकांश प्रथम और द्वितीय श्रेणी के शहरों में देखने को मिल रही है।' पांचवें यूजर ने लिखा कि, 'दिल्लीपुलिस को यूपीपुलिस की तरह इन गुमराह युवाओं को सबक सिखाना चाहिए ताकि वे सही रास्ते पर आ सकें!'
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
दुनिया का इकलौता सबसे तेज रेल नेटवर्क, जो 45 मिनट में दिल्ली से ऋषिकेश पहुंचा सकता है; जानें कहां मिलेगा ये अजूबा 

दिल्ली में Blinkit की तेज सर्विस देख अमेरिकी व्लॉगर को लगा झटका, तारीफ कर कह ऐसी बात; वायरल हो रहा Video