Saturday, February 21, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दुनिया का इकलौता सबसे तेज रेल नेटवर्क, जो 45 मिनट में दिल्ली से ऋषिकेश पहुंचा सकता है; जानें कहां मिलेगा ये अजूबा

दुनिया का इकलौता सबसे तेज रेल नेटवर्क, जो 45 मिनट में दिल्ली से ऋषिकेश पहुंचा सकता है; जानें कहां मिलेगा ये अजूबा

Written By: Shaswat Gupta Published : Dec 28, 2025 12:51 pm IST, Updated : Dec 28, 2025 12:51 pm IST

Railway Interesting Facts: सोशल मीडिया पर आपने अलग-अलग देशों के सबसे तेज रेल नेटवर्कों के बारे में पढ़ा होगा। आज हम आपको बताएंगे कि, दुनिया का सबसे तेज रेल नेटवर्क किस देश में हैं ?

 Xi’an-Yan’an high-speed railway, China high-speed rail, Shanxi Province railway, high-speed train C- India TV Hindi
Image Source : CGTN दुनिया का सबसे रेल नेटवर्क।

Railway Interesting Facts: दुनिया भर में कई ऐसे देश हैं जिनका रेल नेटवर्क और रेलवे इन्फ्रास्ट्रक्चर काफी मजबूत माना जाता है। इस लिस्ट में भारत का भी नाम जिसका रेल नेटवर्क काफी बड़ा होने के साथ दुनिया भर में फेमस है। मगर क्या आपकेा पता है कि, दुनिया का सबसे तेज रेल नेटवर्क यानी हाई स्पीड रेल नेटवर्क किस देश में है ? यदि आपको नहीं पता है तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं। इस देश के रेल नेटवर्क के बारे में पढ़ने के ​बाद आप इस देश के प्रबंधन कौशल की तारीफ करते नहीं थ​केंगे। 

दुनिया का हाई स्पीड रेल नेटवर्क 

बता दें कि, चीन की शीआन-यानआन हाई-स्पीड रेलवे लाइन है। हाल ही में खुली ये रेल लाइन चीन को तेजी से बढ़ते हाई-स्पीड रेल नेटवर्क से जोड़ती है। इससे उत्तरी शानक्सी प्रांत में रहने वाले लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। इसका सबसे बड़ा फायदा है कि, इससे यात्रा का समय कम हो जाता है और दैनिक आवागमन बहुत आसान हो जाता है। इस रेल नेटवर्क का एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। 

45 मिनट में दिल्ली से ऋषिकेश 

अगर इस ट्रेन की स्पीड की बात करें तो ये मान लीजिए कि अगर आप भारत में हैं तो आप 45 मिनट में दिल्ली ये ऋषिकेश पहुंच सकते हैं। एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, शीआन-यानआन हाई-स्पीड रेलवे लाइन दुनिया का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है जो पृथ्वी की परिधि से एक-पांचवां हिस्सा लंबा है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि सी9309 ट्रेन 350 किलोमीटर (217 मील) प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है, जो जापान की शिंकानसेन से भी तेज है, जिसकी अधिकतम गति 320 किलोमीटर (200 मील) प्रति घंटे है। 

26 दिसंबर को परिचालन शुरू 

वायरल हो रहे वीडियो में बताया गया कि, 'शीआन-यानआन हाई-स्पीड रेलवे को शुक्रवार 26 दिसंबर को आधिकारिक तौर पर शुरू किया गया।' वायरल हो रहे वीडियो में लोग काफी उत्साहित दिखे। एक लोकल व्यक्ति ने सीजीटीएन को बताया, 'मैं पहली बार हाई-स्पीड ट्रेन में सफर कर रहा हूं और मैं बहुत उत्साहित हूं।' दूसरे ने कहा, ' यह इस लाइन की पहली यात्रा है। हम खास तौर पर उद्घाटन ट्रेन में सफर करने और खुद इसका अनुभव लेने आए हैं।' कई लोगों के लिए सबसे बड़ा बदलाव समय की बचत है। वीडियो में एक महिला ने कहा, 'पहले यह सोचना भी असंभव था कि अब शीआन पहुंचने में सिर्फ एक घंटा आठ मिनट लगते हैं।' यात्रा का समय कम होने से जो यात्राएं पहले थका देने वाली लगती थीं, अब वे सरल और त्वरित हो गई हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन, जहां से देश के कोने-कोने के लिए मिलती है ट्रेन; नाम सुनकर दिमाग घूम जाएगा

 

रेलवे ट्रैक से ट्रेन की पटरियां चोरी क्यों नहीं होती, चुराने से क्यों कांपते हैं चोर-उचक्के; सुनकर यकीन नहीं होगा 
 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement