1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Car Stunt Video: कार की छत पर लेटकर खतरनाक स्टंट करते युवकों का वीडियो वायरल, देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे

Car Stunt Video: कार की छत पर लेटकर खतरनाक स्टंट करते युवकों का वीडियो वायरल, देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे

Car Stunt Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें एक्सप्रेसवे पर दौड़ रही एक गाड़ी की छत पर कुछ युवक लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, इस स्टंट के दौरान कोई जनहानि नहीं हुई।

car stunt video, car stunt viral video, car stunt video viral, car stunt, car stunt latest video, ca- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV स्टंट करते युवक।

Car Stunt Video: भारत में कार स्टंट के कई मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। इसमें लोग सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए अपनी जान जोखिम में डालते दिखते हैं। यातयात नियमों का उल्लंघन कर युवक इस तरह के कृत्यों से अपनी जान को जोखिम में डाल देते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें नीले रंग की कार के अंदर कुछ लोग बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं और उसकी छत पर कुछ युवक लेटे हुए हैं। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी इस पर हैरत जता रहे हैं। 

खतरनाक स्टंट का वीडियो आया सामने

दिल्ली—मेरठ एक्सप्रेसवे पर 12—13 सितंबर की मध्य रात्रि 12 बजे हरियाणा नंबर की नीले रंग की Retire कार (HR 26EY 5070 ) के अंदर कुछ लोग बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं और कुछ युवक गाड़ी की छत पर लेटकर स्टंट कर रहे हैं। वहीं, एक्सप्रेसवे पर सरपट दौड़ते वाहनों के साथ यह कार तेज रफ्तार से दौड़ती नजर आई। गनीमत रही की इस स्टंट के चलते कोई दुर्घटना नही हुई। एक्सप्रेस वे कैमरों की नजर में हैं ऐसे में स्टंटबाजी करते इन युवकों पर किसी की नजर नही पड़ी ये हैरत की बात है। 

पहले भी सामने आ चुकी हैं घटनाएं 

ये कोई पहली बार नहीं है जब इस तरह का कोई वीडियो चर्चा में आया है बल्कि, इससे पहले भी ऐसे ही कई वीडियो सामने आते रहे हैं। जनवरी 2025 में गुरुग्राम में एक युवक ने लग्जरी कार की डिग्गी पर बैठकर स्टंट किया था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं,  जुलाई 2025 में महाराष्ट्र के सतारा में एक कार चालक इंस्टाग्राम रील बनाने के लिए स्टंट कर रहा था तभी कार 300 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। ऐसे हादसों के वीडियो की फेहरिस्त बड़ी लंबी है जिसमें लोग अपनी जान जोखिम में डालते हुए दिखाई देते हैं।  
 

यह भी पढ़ें 
Desi Jugaad Video: Thar का भविष्य खतरे में है, Desi Jugaad देख आप भी कह उठेंगे, देखें ये Funny Video
Desi Jugaad Video: बाइक को चोरों से बचाने का ये Desi Jugaad जरूर अपनाएं, देखकर लुटेरों को नानी याद आ जाएगी