A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बिल्ली ने गलत आदमी का रास्ता काट दिया, Video में देखें उसके साथ क्या हुआ

बिल्ली ने गलत आदमी का रास्ता काट दिया, Video में देखें उसके साथ क्या हुआ

एक ऐसा वीडियो अभी नजर आया जिसे देखने के बाद लोग उस आदमी को मनहूस बोल रहे हैं। आप भी जब वीडियो देखेंगे तो अपनी हंसी को बिल्कुल नहीं रोक पाएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@TANWARBHANU_ वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

इंडिया में आपको कई सारे लोग ऐसे मिलेंगे जो अंधविश्वास में मानते हैं। आपके घर में भी ऐसे शायद कोई ऐसा होगा। लोग अलग-अलग बातें बोलते हैं जैसे बिल्ली का रास्ता काटना शुभ नहीं होता, रात में नाखून नहीं काटते, 13 नंबर शुभ नहीं होता, जाने से पर छींक आना अशुभ होता है, खाली कैंची नहीं चलानी चाहिए और ये सब उनका अंधविश्वास होता है। कई बार सोशल मीडिया पर इन अंधविश्वास से जुड़े कुछ ऐसे मजेदार वीडियो वायरल हो जाते हैं कि उन्हें देखने के बाद इंसान अपनी हंसी को नहीं रोक पाता है। अंधविश्वास को न मानने वाला इंसान भी उसी संदर्भ में उस वीडियो को देखता और लोगों को शेयर करता है। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

बिल्ली को रास्ता काटना पड़ गया भारी

अभी ऊपर आपने कई सारे अंधविश्वास के उदाहरण पढ़े और उसमें से एक बिल्ली के रास्ता काटने का भी था। वायरल हो रहा है वीडियो उसी से जुड़ा हुआ है। दरअसल वीडियो में दिखता है कि एक बंदा स्कूटी पर बैठा हुआ है और तभी एक बिल्ली उसके सामने से जाती है। वैसे तो कहते हैं कि बिल्ली का रास्ता काटना इंसान के लिए शुभ नहीं होता है मगर यहां उल्टा हो गया। बिल्ली एक नाली को पार कर रही थी और वो उसी नाली में गिर गई। इसके बाद वो आदमी वहां से निकल जाता है। अब मजाकिया अंदाज में वीडियो वायरल हो रहा है।

आप भी देखिए उस वीडियो को

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @tanwarbhanu_ नाम के अकाउंट से उस वीडियो को पोस्ट किया गया है जो आपने अभी ऊपर देखा। अगर कैप्शन की बात करें तो वहां लिखा है, 'बिल्ली मेरा रास्ता काटकर खुद गटर में गिर गई।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 15 हजार से ज्यादा लोगों ने देख भी लिया है। आइए अब आपको लोगों के प्रतिक्रिया बताते हैं। एक यूजर ने वीडियो देखने के बाद उस आदमी बोला कि वो मनहूस है। दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अब बोलो की बिल्ली के रास्ता काटने से अशुभ होता है। एक और यूजर ने लिखा- ड्राइवर ही पनौती है। एक अन्य यूजर ने लिखा- बड़े ही मनहूस हो।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इंसानियत अभी जिंदा है, पंजाब का ये वायरल Video देख आप भी यही कहेंगे

दिन की जगह रात के 8 बजे बच्ची को स्कूल छोड़ने आई उसकी मां, Video हो रहा है वायरल