सोशल मीडिया पर एक से एक बढ़कर एक वीडियो और फोटो, हर दिन पोस्ट होते हैं। कई सारे पेज और अकाउंट, सोशल मीडिया पर हैं जिनका काम अतरंगी वीडियो और फोटो को खोजकर पोस्ट करना ही है। आपने भी इसमें से कई सारे पेज को फॉलो किया होगा और सोशल मीडिया पर जितना भी समय बिताते होंगे, उतने में आप एक से बढ़कर एक वीडियो और फोटो देखते होंगे। कभी जुगाड़ तो कभी डांस, कभी लड़ाई तो कभी स्टंट, कभी ड्रामा तो कभी अतरंगी हरकत और इसके अलावा भी कई सारे वीडियो वायरल होते हैं। कई सारे मजेदार फोटो भी वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
आप सभी ने कजरा रे गाने का वीडियो तो कभी न कभी देखा ही होगा। आपने उसमें ऐश्वर्या राय का डांस भी देखा होगा। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद आप कहेंगे कि ये चचा तो ऐश्वर्या राय को टक्कर दे रहे हैं। वीडियो किसी फंक्शन का है जिसमें कजरा रे गाना बज रहा है। अब इस गाने पर चचा ने क्या गजब का डांस किया है। हर किसी की नजर उन्हीं पर टिकी हुई है और वो जो मूव्स कर रहे हैं, असली डांस वीडियो को टक्कर दे रहे हैं। उनके डांस के कारण ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @pb3060 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। अब यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं दी गई है मगर हां डांस चचा ने बहुत ही गजब किया है जिसके कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कुछ लोगों ने देखा भी है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ऐसा प्रोडक्ट टेस्ट तो बड़े ब्रांड वाले भी नहीं देंगे, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
एक बार पैर फिसला तो इनका क्या होगा? Video देखने के बाद आपकी भी आंखें खुली रह जाएंगी