1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'चल मेरी कॉपी गुरु के पास, इच्छा होगी तो करेगा पास,' आंसर शीट में 200 का नोट लगाकर छात्र ने लिखी मजेदार बातें; देंखें Video

'चल मेरी कॉपी गुरु के पास, इच्छा होगी तो करेगा पास,' आंसर शीट में 200 का नोट लगाकर छात्र ने लिखी मजेदार बातें; देंखें Video

Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक स्टूडेंट की आंसर शीट काफी वायरल हो रही है। इसमें उसने लिखा है- 'चल मेरी कॉपी गुरु के पास, इच्छा होगी तो करेगा पास।'

answer sheet viral video, viral video answer sheet, viral news, news in hindi,  india tv - India TV Hindi
Image Source : IG/@ NOCTURNAL_BIRD वायरल आंसर शीट।

Viral Video : एग्जाम की आंसर शीट में शायरियां, कविताएं, जोक्स, इमोशनल अपील इसलिए लिखते हैं क्योंकि ज्यादातर मामलों में ये एक तरह की आखिरी उम्मीद, मजाक, तनाव से निकलने का रास्ता या टीचर का ध्यान खींचने की कोशिश होती है। ऐसा एक वाकया उस वक्त देखने को मिला जब एक टीचर बच्चे की कॉपी जांच रहा था। दावा है कि, 10वीं के बच्चे ने कॉपी में 200 रुपये के नोट लगाकर मजेदार स्लोगन लिख रखे थे। मसलन, 'चल मेरी कॉपी गुरु के पास, इच्छा होगी तो करेगा पास।'

इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल

इस वीडियो को nocturnal_bird नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि, '10वीं क्लास की गणित की कॉपी चेक करने को दी...सोचा था अंदर थ्योरम मिलेगी, स्टेप्स मिलेंगे, सॉल्यूशन मिलेगा पर कॉपी खोली तो अंदर से नोट गिरा।
और ऊपर लिखा था शायरी - सर नंबर थोड़ा बढ़ा देना, दिल से दुआ मिलेगी...गणित में काम आती है मुझे, पर आपकी मेहरबानी याद रहेगी...। भाई ने सोचा इंटरनल मार्क्स का शॉर्टकट मिल गया। क्वेश्चन सॉल्व नहीं किया, पर सेटिंग ट्राई फुल कॉन्फिडेंस से। अलजेब्रा जीरो,
पर एटीट्यूड हीरो..अब समझ नहीं आ रहा..मैथ्स का पेपर चेक करुं..हां इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को बुला दूं?'  

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो पर अब तक कई यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी है। कई यूजर्स ने लिखा है 'पास कर दो सर।' वहीं कई यूजर्स ने वीडियो देखने के बाद हंसी वाले इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी है। 
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
Video: 'बाबर के बाप- छत्रपति शिवाजी महाराज,' आंसर शीट चेक करते समय टीचर को मिली ऐसी चीजें; देखकर यूजर्स Shocked 

भारत के अनोखे रेलवे स्टेशन, जिनका नाम लेने में ही शर्म आएगी; पढ़कर हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे