1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बच्चों को भी आता है गुस्सा, Video में इस बच्चे ने बताया अपने गुस्से का कारण, लोगों ने देखकर किया रिएक्ट

बच्चों को भी आता है गुस्सा, Video में इस बच्चे ने बताया अपने गुस्से का कारण, लोगों ने देखकर किया रिएक्ट

एक बच्चे का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वो अपने टीचर से नाराज नजर आ रहा है और उसने बताया भी है कि उसे गुस्सा क्यों आ रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। आमतौर पर लड़ाई, जुगाड़ और स्टंट के खूब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। मगर इन्हीं वीडियो के बीच में एक-दो वीडियो ऐसे भी वायरल होते हैं जिसमें बच्चे नजर आते हैं और उनकी बातें सुनकर आपको हंसी भी आएगी और उनके लिए बुरा भी लगेगा। आप इंस्टाग्राम की बात कर लीजिए, फेसुबक की या फिर एक्स प्लेटफॉर्म की, हर जगह ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर उन वीडियो को देखा भी होगा। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बच्चा अपने टीचर से नाराज नजर आ रहा है। आप जब उसका वीडियो देखेंगे तो आपको बच्चे के लिए बुरा भी लग सकता है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बच्चा गुस्से में कॉपी से कुछ मिटा रहा है। वो देख एक टीचर पूछती है कि फाड़ दोगे क्या कॉपी? इसके जवाब में बच्चा जो बोलता है, वो साफ नहीं है मगर इतना समझ में आता है कि वो गुस्से की बात कर रहा है। यह सुनकर दूसरी टीचर बोलती है, 'गुस्सा क्यों आ रहा है गुस्सा? लिखने में गुस्सा आ रहा है।' यह सुनकर बच्चा गुस्सा कंट्रोल नहीं कर पाता है और बोलता है, 'आपको देखकर आ रहा है गुस्सा, और किसको देखकर आएगा?' इसके बाद टीचर बोलती है, ''क्यों आ रहा है मुझे देखकर गुस्सा?' यह सुनकर बच्चा बोलता है, 'आप मारते हो तो हमें भी आता है ना।' जब टीचर उसे मारने की बात बोलती है तो वह बच्चा बोलता है मारो फिर।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Harsh_MZP नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'उसकी आवाज और आंखों में दर्द।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 55 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- तंग आ गया पढ़ाई से। दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत दुख है इस बच्चे के जीवन में। तीसरे यूजर ने लिखा- मैडम की आवाज ही इतनी इरीटेटिंग है, गुस्सा तो आएगा ही। एक अन्य यूजर ने लिखा- बचपन याद आ गया।

ये भी पढ़ें-

कपल की हरकत लड़की को नहीं आई पसंद, फिर जो किया उसे देख लोग बोले- 'अब आया न असली मजा'

अरे भाई के साथ तो बहुत बुरा हुआ, वायरल Video देखकर लोगों ने भी कही अपनी बातें