1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अरे भाई के साथ तो बहुत बुरा हुआ, वायरल Video देखकर लोगों ने भी कही अपनी बातें

अरे भाई के साथ तो बहुत बुरा हुआ, वायरल Video देखकर लोगों ने भी कही अपनी बातें

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 28, 2025 08:54 am IST,  Updated : Jan 28, 2025 08:54 am IST

एक शख्स के साथ रेलवे की पटरी के पास जो हुआ उसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। वीडियो को जब लोगों ने देखा तो कमेंट सेक्शन में अपना रिएक्शन भी देने लगे

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन कुछ न कुछ ऐसा दिख ही जाता है जो इंसान ने अपनी आंखों से होते हुए नहीं देखा होता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी हर दिन ऐसे कुछ न कुछ आता ही होगा। कभी मजेदार वीडियो वायरल हो जाता है तो कभी फोटो ही ऐसी वायरल हो जाती है जो लोगों को हंसने पर मजबूर कर देता है। इसके अलावा भी सोशल मीडिया पर तमाम तरह के पोस्ट वायरल होते हैं। अगर उदाहरण की बात करें तो सोशल मीडिया पर लड़ाई करने वाले लोगों के खूब वीडियो वायरल होते हैं। दिमाग लगाकर गजब का जुगाड़ करने वाले लोगों का भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है। कभी-कभी खतरनाक स्टंट करने वालों का भी वीडियो वायरल होता है। लेकिन अभी उन सभी से अलग एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप सभी ने किसी न किसी प्लेटफॉर्म पर देखा होगा कि रेलवे ट्रैक के पास एक लोहे की ग्रिल लगाई जाती है। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ लोग उसी ग्रिल को पार करते हुए प्लेटफॉर्म से निकल रहे हैं। लोगों का ग्रिल पार करके जाना भी खतरनाक है। इसी बीच नजर आता है कि एक शख्स जो थोड़ा सा मोटा है, वो भी ग्रिल पार करके वहां से जा रहा है। पहले तो बड़ी मुश्किल से वो अपने दोनों पैरों को दूसरी तरफ करता है। इसके बाद उसे नीचे उतरना था मगर उससे पहले ही उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और फिर वो पीछे गिर जाता है। इसमें उसे काफी चोट लगी होगी। वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है मगर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @RVCJ_FB नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'स्मूथ लैंडिंग।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 21 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट में लिखा- ये नशे में है, मैं श्योर हूं। दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे लगता है कि उसने बैकफ्लिप करने की कोशिश की। तीसरे यूजर ने लिखा- ग्रेट टेक ऑफ।

ये भी पढ़ें-

ना डांस आ रहा है, ना शर्म! शख्स का Video हुआ वायरल तो इस तरह लोगों ने कर दिया ट्रोल

महाकुंभ में रिपोर्टर का माइक लेकर भाग गया शख्स, Video देख लोगों ने किया रिएक्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।