1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हिमालय में ऐसी कठोर तपस्या करते हैं योगी! बर्फ से ढंक गया शरीर फिर भी ध्यान में डूबे रहे महात्मा, Video हुआ वायरल

हिमालय में ऐसी कठोर तपस्या करते हैं योगी! बर्फ से ढंक गया शरीर फिर भी ध्यान में डूबे रहे महात्मा, Video हुआ वायरल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 27, 2025 11:53 pm IST,  Updated : Jan 27, 2025 11:53 pm IST

भारी बर्फ से ढके पहाड़ों में ध्यान कर रहे एक महात्मा का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि यह वीडियो पुराना है लेकिन ये वीडियो यह दर्शाता है कि साधु-संत किस तरह से तपस्या करते हैं।

ध्यान में लीन महात्मा- India TV Hindi
ध्यान में लीन महात्मा Image Source : SOCIAL MEDIA

प्रयागराज में महाकुंभ का मेला लगा हुआ है। जिसमें कई सिद्ध पुरुष और महात्मा आए हुए हैं। सोशल मीडिया पर साधु-संतों और तमाम बाबाओं के वीडियो भी चर्चा के विषय बने हुए हैं। हर कोई किसी ना किसी विद्या में पारंगत दिख रहा है। कई योगियों के हठ योग के सामने लोगों की आंखें फटी की फटी रह गईं। हाल में सोशल मीडिया पर ऐसे ही एक 'योगी' का पुराना वीडियो इन दिनों फिर से वायरल हो रहा है। जिसमें वे पहाड़ में बर्फबारी के बीच ध्यान में मग्न नजर आ रहे हैं। 

बर्फ से ढंके योगी ध्यान में लीन दिखे

वीडियो में एक 'साधु' पहाड़ में बर्फबारी के बीच ध्यान करते हुए दिख रहे हैं। उनके बदन पर बमुश्किल से कुछ कपड़े होंगे और इतनी भारी बर्फबारी में उन्हें साधना में लीन देख लोगों के होश ही उड़ गए। महात्मा को ध्यान में लीन देख लोग सोचने को मजबूर हो गए कि आखिर उनके इस योग के पीछे ऐसी कौन सी ताकत है जो उन्हें जरा सी भी सर्दी नहीं लग रही है। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @RealBababanaras नाम के पेज से शेयर किया गया है। पोस्ट के अनुसार, यह फुटेज हिमालय का बताया जा रहा है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- "हिमालय में किसी जगह पर एक ध्यानमग्न योगी...ॐ नमः शिवाय।" 

वीडियो देख लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया

वीडियो को अब तक 6 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और 19 हजार लोगों ने लाइक किया है। वहीं तमाम लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- उम्मीद है कि मैं वीडियो के बारे में गलत हूँ, लेकिन मेरी समझ यह है कि ऐसे योगियों की आभा इतनी शक्तिशाली होती है कि कोई भी उनके पास नहीं जा सकता, वीडियो शूट करना तो दूर की बात है। जब तक कि वह व्यक्ति आध्यात्मिक रूप से भी उतना ही सक्षम न हो, जो हम शहरों में रहने वाले लोग नहीं हैं। दूसरे ने लिखा- त्वचा लाल है। ऐसा शरीर द्वारा उत्पन्न आंतरिक गर्मी के कारण होता है। आश्चर्यजनक!! तीसरे ने लिखा- इस वीडियो में आप जिन्हें देख पा रहे हैं ये कौलान्तक पीठ के महायोगी सत्येन्द्र नाथ जी हैं जो अपने बालीचौकी हिमाचल प्रदेश आश्रम में रहते हैं। ईश्वर के साथ इनका ये सीधा संवाद लोक कल्याण करे यही कामना करता हूं।

ये भी पढ़ें:

रील के लिए आइसक्रीम की दुकान के सामने लड़की ने खूब लगाए ठुमके, Video देख लोगों ने सुनाई खरी-खोटी

'मत कर बहन वरना मुर्दे भी जाग उठेंगे', श्मशान घाट पर रील साधना करती दिखी लड़की, अस्थियों के सामने खूब लचकाई कमर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।