Tuesday, January 20, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़की का यह वाला Video देखकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी, लोग भी कर रहे हैं मजेदार कमेंट

लड़की का यह वाला Video देखकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी, लोग भी कर रहे हैं मजेदार कमेंट

सड़क पर स्कूटी चलाती एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। अचानक उसने जो किया उसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को कंट्रोल ही नहीं कर पाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

Written By: Adarsh Pandey
Published : Jan 28, 2025 06:35 am IST, Updated : Jan 28, 2025 06:35 am IST
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया और वायरल वीडियो, लगता है ये दोनों एक दूसरे के लिए ही बने हैं। ऐसा एक दिन नहीं जाता होगा जब आप सोशल मीडिया पर जाएं और वहां आपको वायरल वीडियो देखने को न मिले। हर दिन लोग अलग-अलग वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं और उसमें से जो वीडियो सबसे अनोखे और अलग होते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। कभी लोगों के कारनामे का वीडियो वायरल होता है तो कभी लोगों की अतरंगी हरकत का वीडियो वायरल होता है। कभी लोगों के जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी डांस करते प्यारे बच्चों का वीडियो लोगों का दिल जीत लेता है। लेकिन अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो उन सभी से अलग है और उसे देखने के बाद आपको हंसी जरूर आएगी।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे सड़क पर वाहन से जाते समय ही रिकॉर्ड किया गया है। सड़क पर कई गाड़ियां चलते हुए नजर आ रही हैं। उसी बीच एक लड़की भी नजर आती है जो स्कूटी चलाकर जा रही है। एक जगह आता है जहां पर ट्रैफिक पुलिस के बैरिकेड्स रखे हुए थे। अब वहां लड़की को अपनी स्कूटी रोकनी चाहिए थी या फिर उसे सावधानी से मोड़ते हुए निकाल लेना चाहिए था। मगर दीदी से दोनों में से कुछ नहीं हुआ और वो बैरिकेड से जा टकराई। बैरिकेड से टकराते ही लड़की अपनी स्कूटी के साथ नीचे गिर गई। उसके बाद क्या हुआ, वो वीडियो में नजर नहीं आ रहा है। यह भी नहीं बताया गया है कि वीडियो कब और कहां का है लेकिन वायरल जरूर हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ShoneeKapoor नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ट्रैफिक पुलिस बैरिकेड की गलती है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- स्कूटी पर बैठी महिला को प्रीडिक्ट नहीं कर सकते। दूसरे यूजर ने लिखा- जयपुर का वीडियो है। तीसरे यूजर ने लिखा- वो एक इंडिपेंडेंट स्ट्रांग वुमन है, उसे ब्रेक की जरूरत नहीं है। चौथे यूजर ने लिखा- गलती इनको छोड़कर सबकी होती है। एक अन्य यूजर ने लिखा- रोड बनाया, उसकी गलती है।

ये भी पढ़ें-

हिमालय में ऐसी कठोर तपस्या करते हैं योगी! बर्फ से ढंक गया शरीर फिर भी ध्यान में डूबे रहे महात्मा, Video हुआ वायरल

Video: 'वाह दीदी वाह! सैल्यूट है आपकी तेज खोपड़ी को', बाल स्ट्रेट करने के लिए लड़की ने लगाया था अपना खुराफाती दिमाग

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement