1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पैदल चलते लड़के को दीदी ने स्कूटी से ठोका, वायरल Video देख लोगों ने किए मजेदार कमेंट

पैदल चलते लड़के को दीदी ने स्कूटी से ठोका, वायरल Video देख लोगों ने किए मजेदार कमेंट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 27, 2025 06:44 am IST,  Updated : Jan 27, 2025 06:44 am IST

अभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद आप हैरान भी हो सकते हैं या फिर आपको हंसी भी आ सकती है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बहुत ही अलग और अनोखी है। यह आपके सामने कब और कौन सा वीडियो या फिर पोस्ट आ जाए, आप इसका अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। आप इंस्टा पर चले जाइए, फेसबुक पर जाइए या फिर एक्स प्लेटफॉर्म की बात कर लीजिए, हर जगह अलग-अलग तरह के वीडियो हर दिन वायरल होते रहते हैं। दूसरे लोगों की तरह अगर आप भी सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी तमाम तरह के वीडियो आते ही होंगे। किसी वीडियो में गजब का जुगाड़ नजर आता है तो किसी पोस्ट में आपको लड़ते हुए लोगों का वीडियो नजर आ जाएगा। इसके अलावा डांस, एक्टिंग, अतरंगी हरकत आदि करते हुए भी लोगों का वीडियो वायरल होता है। खैर अभी इन सभी से अलग वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं दी गई है मगर अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इसलिए आपके सामने हम लेकर आए हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक लड़की स्कूटी से जा रही है और तभी अचानक बैलेंस खोने की वजह से या फिर ब्रेक न लगा पाने की वजह से वो सामने चल रहे लड़के को ठोक देती है। इसके बाद वो लड़का तो गिरता ही है, साथ में वो लड़की भी गिर जाती है। वीडियो को पहली और दूसरी बार देख कर तो आपको कुछ समझ में ही नहीं आएगा कि हुआ क्या है। 

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Siimplymee1234 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, '4 बार देखा तब पता लगा लड़का रोड पर पैदल चल रहा था।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 7 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मैंने इसे 5 बार देखा। दूसरे यूजर ने लिखा- लोग बोलेंगे कि लड़के की गलती है। तीसरे यूजर ने लिखा- पापा की परी। चौथे यूजर ने लिखा- हमें टारगेट हिटिंग की तारीफ करनी चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा- क्यों दीदी क्यों?

ये भी पढ़ें-

'मेरी बहन की शादी ने पूरे परिवार को तबाह कर दिया', दहेज के कर्ज तले दबे इस शख्स की कहानी दिल चीर कर रख देगी

कैसे बनाए जाते हैं बड़े-बड़े समुद्री जहाज, आनंद महिंद्रा ने वीडियो शेयर कर दिखाया इंजीनियरिंग का बेहद ही खास नमूना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।