Thursday, March 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. एक मैकेनिक ऐसा भी, गाड़ी चेक करते Mechanic का Video वायरल, देखकर लोगों ने भी लिए मजे

एक मैकेनिक ऐसा भी, गाड़ी चेक करते Mechanic का Video वायरल, देखकर लोगों ने भी लिए मजे

Written By: Adarsh Pandey Published : Jan 27, 2025 07:04 am IST, Updated : Jan 27, 2025 07:04 am IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वो वीडियो दूसरे लोगों की तरह निश्चित ही आपका भी ध्यान अपनी तरफ खींचेगा। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट भी किया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया का दुनिया बहुत ही अलग और अनोखी है। यहां आपको दुनिया भर के तमाम ऐसे वीडियो और फोटो नजर आ जाएंगे जो बहुत ही हटके होते हैं। आपने अपनी आंखों से जिन चीजों को नहीं देखा होता है, वो आपको सोशल मीडिया दिखा देता है। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप इस बात से सहमत जरूर होंगे। कभी गजब के जुगाड़ का वीडियो वायरल हो जाता है तो किसी वीडियो में लोग रील के लिए अतरंगी हरकत करते हुए नजर आते हैं। इस वक्त भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो नजर आया और लेकिन इस वीडियो में न तो जुगाड़ है और न ही कोई अतरंगी हरकत। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है कि वो वायरल हो रहा है और लोग भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप कई बार अलग-अलग डॉक्टरों के पास बीमार होने पर या फिर चेकअप के लिए गए होंगे। आपने देखा होगा कि डॉक्टर स्टेथोस्कोप से लोगों को चेक करते ही हैं। लेकिन क्या आपने कभी किसी मैकेनिक को स्टेथोस्कोप से कार के इंजन को चेक करते हुए देखा है? दरअसल अभी जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है और यही कारण है कि उसका वीडियो वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि वीडियो में नजर आने वाला मैकेनिक automotive mechanical stethoscope से कार के इंजन को चेक कर रहा है। यह बना ही इस काम के लिए है मगर वीडियो को मीम के तौर पर सोशल मीडिया पर शेयर किया गया और लोग भी मजे ले रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @VishalMalvi_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में मजाकिया तौर पर लिखा है, 'भाई ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में MBBS किया है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वो डॉक्टर बनना चाहता था मगर मां-बाप के प्रेशर में इंजीनियर बन गया। दूसरे यूजर ने लिखा- यह काफी मजाकिया था। तीसरे यूजर ने लिखा- बहुत ज्यादा नॉलेज होगी। चौथे यूजर ने लिखा- पूरा डॉक्टर समाज डरा हुआ है। एक अन्य यूजर ने लिखा- वाह क्या टैलेंट है।

ये भी पढ़ें-

पैदल चलते लड़के को दीदी ने स्कूटी से ठोका, वायरल Video देख लोगों ने किए मजेदार कमेंट

'मेरी बहन की शादी ने पूरे परिवार को तबाह कर दिया', दहेज के कर्ज तले दबे इस शख्स की कहानी दिल चीर कर रख देगी

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement