1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. खेलो तो ऐसा खेलो कि देखने वाला दंग हो जाए, Video देख आप भी कहेंगे 'वाह खिलाड़ी वाह'

खेलो तो ऐसा खेलो कि देखने वाला दंग हो जाए, Video देख आप भी कहेंगे 'वाह खिलाड़ी वाह'

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 27, 2025 08:57 am IST,  Updated : Jan 27, 2025 08:57 am IST

एक मजेदार वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप जब वीडियो को देखेंगे तो यह तय है कि आप अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे। वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट करके अपना रिएक्शन भी दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया एक ऐसा अड्डा है जहां दुनिया भर के तमाम वीडियो और फोटो वायरल होते रहते हैं। दुनिया में जो भी अतरंगी होता है, उसका एक दिन वीडियो सोशल मीडिया पर मिल ही जाता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर हर दिन वायरल होने वाले अलग-अलग वीडियो देखते ही होंगे। किसी वीडियो में लोगों का गजब का दिमाग देखने को मिलता है तो किसी वीडियो में छोटे और प्यारे बच्चों का प्यारा सा डांस देखने को मिलता है। कभी मेट्रो में छोटी बातों पर लड़ने वाले लोगों का वीडियो वायरल होता है तो कभी वायरल होने के चक्कर में खुद की जान को खतरे में डालने वाले लोगों का वीडियो वायरल हो जाता है। इसके अलावा कभी-कभी ऐसे वीडियो भी वायरल होते हैं जिन्हें देखने के बाद इंसान को हंसी आ ही जाती है। 

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आपने कभी न कभी कबड्डी तो खेला ही होगा। वहीं कई बार आपने दूसरों को भी कबड्डी खेलते हुए देखा होगा। कबड्डी एक ऐसा खेल है जो देखने वाले में भी और खेलने वाले में भी, दोनों में जोश भर देता है। लेकिन कभी-कभी इसी खेल में कुछ ऐसे पल भी होते हैं जो लोगों को हंसने पर मजबूर कर देता है। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें कुछ ऐसा ही नजर आता है। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक चचा रेड करने के लिए सामने वाली टीम के पाले में जाते हैं। जब वो जाते हैं तो उनका स्टाइल एक दम ऐसा था जैसे पूरी टीम को खींचकर लाइन के पास ले जाएंगे। मगर एक मूव करते हुए उनका पोपट हो जाता है। वो शख्स को पैर से छूने की कोशिश करते हैं और गिर जाते हैं। इसके बाद उन्हें पकड़ लेते हैं और हंसने भी लगते हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @onlinenow99 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'एटीट्यूड 99.99% और परफॉरमेंस .01%' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अंकल की बेइज्जती हो गई। दूसरे यूजर ने लिखा- इनका अलग ही चलता है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये भी ठीक है। चौथे यूजर ने लिखा- इतना एटीट्यूड मत रखा करो। एक अन्य यूजर ने लिखा- अंकल की परफॉर्मेंस खतरनाक है।

ये भी पढ़ें-

अरे गजब! अपनी ही शादी में पंडित बन गया दूल्हा, पढ़ने लगा मंत्र; अब वायरल हो रहा Video

मां आखिर मां ही होती है, महिला ने बंदर की समझी परेशानी और की मदद, Video जीत लेगा दिल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।