1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अरे गजब! अपनी ही शादी में पंडित बन गया दूल्हा, पढ़ने लगा मंत्र; अब वायरल हो रहा Video

अरे गजब! अपनी ही शादी में पंडित बन गया दूल्हा, पढ़ने लगा मंत्र; अब वायरल हो रहा Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 27, 2025 08:11 am IST,  Updated : Jan 27, 2025 08:12 am IST

एक कमाल का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप जब उस वीडियो को देखेंगे तो देखते ही रह जाएंगे क्योंकि आपने आज से पहले ऐसा होते हुए शायद ही कभी देखा होगा। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
अपनी शादी में खुद ही मंत्र पढ़ता दिखा दूल्हा Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसके यूजर्स हर दिन हैरान होते हैं। लोगों के हैरान होने का कारण सोशल मीडिया पर हर दिन दिखने वाले अलग-अलग पोस्ट और अनोखे वीडियो हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया की गलियों में घूमते-फिरते हैं और हर दिन वहां वायरल होने वाले वीडियो को देखते हैं तो फिर आप तो यह बात अच्छे से जानते होंगे। इंसान ने जो-जो नहीं सोचा होता है, वो एक दिन सोशल मीडिया पर हमें देखने को मिल ही जाता है और उसे देखने बाद लोगों का हैरान होना तो तय ही है। आपने अब तक हैरान करने वाले कई वीडियो देखे होंगे और उन वीडियो की लिस्ट में आप एक नए वीडियो को आज जोड़ेंगे जो अभी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को देखने के बाद आप हैरान जरूर होंगे।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप अब तक कई शादियों में गए होंगे। आप भी शायद शादीशुदा होंगे। अच्छा एक बात बताइए आपकी शादी में मंत्र किसने पढ़े थे? जाहिर सी बात है कि आपने अपनी शादी कराने के लिए किसी पंडित जी को बुलाया होगा और उन्होंने वैदिक मंत्र पढ़कर एवं अन्य विधि विधान से आपकी शादी कराई होगी। लेकिन क्या आपने कभी किसी ऐसा देखा है कि अपनी शादी में दूल्हा खुद पंडित का रोल निभा रहा है। हैरान हो गए, मगर वायरल वीडियो में ऐसा दिख जाएगा। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि दूल्हा-दुल्हन साथ में बैठे हुए हैं। वहीं दूल्हे के पास एक माइक रखा हुआ है और उस माइक में वो अपनी शादी के लिए मंत्र पढ़ता हुआ नजर आ रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा वो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल हो भी क्यों न, आज तक शायद ही किसी ने अपनी शादी में पंडित का रोल निभाने वाले दूल्हे को देखा होगा। जो वीडियो आपने ऊपर देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Genzofficia_l नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'दूल्हा बन गया पंडित, सहारनपुर में एक आदमी ने अपनी शादी में खुद रस्में पूरी की।' इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें-

मां आखिर मां ही होती है, महिला ने बंदर की समझी परेशानी और की मदद, Video जीत लेगा दिल

एक मैकेनिक ऐसा भी, गाड़ी चेक करते Mechanic का Video वायरल, देखकर लोगों ने भी लिए मजे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।