1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अंकल को ऊपर जाने की जल्दी होगी, तभी तो कर रहे हैं ऐसी हरकत, देखें Video

अंकल को ऊपर जाने की जल्दी होगी, तभी तो कर रहे हैं ऐसी हरकत, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 23, 2025 05:39 pm IST,  Updated : Jan 23, 2025 05:39 pm IST

एक चचा खड़े होकर ऐसी हरकत करते दिखे जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की होगी। आप जब वीडियो देखेंगे तो आपको उनके सामने कबीर सिंह भी बच्चा लगेगा। वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है।

Screen Grab- India TV Hindi
एक साथ 10 सिगरेट पीता दिखा यह शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में हर किसी को पता है कि सिगरेट, शराब और तमाम नशीले पदार्थ इंसान की सेहत के लिए खतरनाक है। मगर फिर भी कई लोग ऐसे हैं जो इनका सेवन करते हैं। कोई शराब पीने का शौकीन है तो किसी को चाय के साथ सिगरेट पीने की आदत होती है। वहीं कई लोग दूसरे नशीले पदार्थ का सेवन करते हैं। कुछ लोग ऐसे मिलेंगे जो नशीले पदार्थ का सेवन तो करते हैं मगर उस पर उनका काफी कंट्रोल रहता है। वहीं कई लोग बिना किसी कंट्रोल के नशा करते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही चचा का वीडियो वायरल नजर आया है। वीडियो को जब आप देखेंगे तो आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप सभी ने कबीर सिंह फिल्म तो देखी ही होगी। उसमें मुख्य किरदार काफी नशा करते हुए दिखता है। कभी-कभी तो दो वो एक साथ दो सिगरेट पीता हुआ भी नजर आता है मगर वायरल वीडियो में दिखने वाले शख्स के सामने वो भी बच्चा लगेगा। वायरल वीडियो में एक शख्स सिगरेट पीता हुआ नजर आ रहा है। मगर वो एक साथ इतनी सिगरेट पी रहा है कि वो आपको हैरान कर देगा। शख्स एक बार में एक, दो या फिर तीन नहीं बल्कि 10 सिगरेट पी रहा है। उसके हाथ में 10 सिगरेट जलते हुए दिखता है और वो एक साथ सभी से धुआं अंदर खींचते हुए भी नजर आता है। शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा वो इंस्टाग्राम पर नजर आया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी उस पर रिएक्ट किया है। एक यूजर ने वीडियो देखने के बाद कमेंट में लिखा- अंकल को स्वर्ग देखने की जल्दी है। दूसरे यूजर ने लिखा- 1 साल में पक्का मर जाओगे। तीसरे यूजर ने लिखा- लगता है चचा को बचपन की एक्स याद आ गई। चौथे यूजर ने लिखा- टिकट जल्दी कटेगी। एक अन्य यूजर ने लिखा- कबीर सिंह का बाप। वहीं कई यूजर्स ने हैरान होने वाली इमोजी को कमेंट में शेयर किया है।

ये भी पढ़ें-

दादी का अपना अलग ही स्टाइल है, उसी कारण तो उनका Video भी वायरल हुआ

नाचते-नाचते चाचा को ये क्या हो गया, वायरल Video देखकर आप भी हंसने लगेंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।