सोशल मीडिया वायरल वीडियो का एक ऐसा अड्डा है जहां सातों दिन, 24 घंटे आपको अलग-अलग वायरल कंटेंट देखने को मिलते हैं। आप जब कभी भी सोशल मीडिया पर जाएंगे, आपको कुछ न कुछ ऐसा दिख ही जाएगा जो लोगों का ध्यान खींच रहा होता है। आप फेसबुक पर चले जाइए, इंस्टा पर चले जाइए या फिर एक्स नाम के प्लेटफॉर्म पर चले जाइए, आपको हर जगह अलग-अलग वीडियो देखने को मिल ही जाएंगे। कभी लोगों के गजब के जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी छोटी बातों पर लड़ने वाले लोगों का भी वीडियो वायरल होता है। इसके अलावा डांस, स्टंट, एक्टिंग, रील्स आदी तमाम तरह के वीडियो वायरल होते हैं। खैर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो लोगों को संतुष्ट कर रहा है और वो कमेंट करके यह बता रहे हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की साइकिल चलाते हुए जा रही है। उसके पीछे उसकी दोस्त या फिर बहन बैठी हुई है। वहीं पीछे से एक लड़का स्केट करते हुए आता है और साइकिल पर पीछे बैठी लड़की का हाथ पकड़ता है। चलती साइकिल पर दोनों की आशिकी चल रही थी जो साइकिल चलाने वाली लड़की को पसंद नहीं आया। इसके बाद क्या था, वो लड़की अचानक से साइकिल से उतर जाती है और पीछे बैठी लड़की साइकिल के साथ साइड में जा गिरती है। वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और साथ में कमेंट करके अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @TheDogeVampire नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में 'Satisfaction level at it's peak' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 62 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखन के बाद यूजर्स ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- भाई बहुत अच्छा हुआ, गिर गए सब। दूसरे यूजर ने लिखा- लड़की को सलाम है भाई। तीसरे यूजर ने लिखा- छपरी गिरी अपने चरम पर है। चौथे यूजर ने लिखा- ये देखकर मुझे बहुत खुशी हुई। एक अन्य यूजर ने लिखा- इस लड़की ने सही किया, बहुत मोहब्बत चल रही थी।
ये भी पढ़ें-
अरे भाई के साथ तो बहुत बुरा हुआ, वायरल Video देखकर लोगों ने भी कही अपनी बातें
ना डांस आ रहा है, ना शर्म! शख्स का Video हुआ वायरल तो इस तरह लोगों ने कर दिया ट्रोल