1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सुबह देर तक सोते रहे बच्चे तो मां ने बुला लिया बैंड, आगे का नजारा देख नहीं रुकेगी हंसी

सुबह देर तक सोते रहे बच्चे तो मां ने बुला लिया बैंड, आगे का नजारा देख नहीं रुकेगी हंसी

एक बड़ा ही कमाल का वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद शायद ही कोई ऐसा होगा जो अपनी हंसी को रोक पाएगा। आइए फिर आपको बताते हैं वीडियो में क्या देखने को मिला।

Funny video, viral video, viral news, trending video- India TV Hindi
Image Source : IG/GHANTAA बच्चों को उठाने के लिए मां ने बुला लिया बैंड

अभी सोशल मीडिया का दौर चल रहा है और लगभग हर कोई सोशल मीडिया का यूज करता हुआ मिल ही जाता है। यहां तक कि बच्चे और बुजुर्ग लोग भी आपको सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाएंगे। आपको बहुत ही कम लोग ऐसे मिलेंगे जो सोशल मीडिया से दूरी बनाए हुए होंगे। आप अगर उन लोगों में से हैं जो सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आप यह तो जानते ही होंगे कि इस दुनिया में जितने भी अतरंगी मामले होते हैं या फिर कुछ अनोखा होता है वो सोशल मीडिया पर किसी न किसी दिन देखने को मिल ही जाता है। अभी भी एक कमाल का वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि बैंड वाले एक घर की सीढ़ी पर चढ़ रहे हैं। उनका वीडियो बनाने वाली महिला कहती है कि अभी मत बजाना। इसके बाद महिला उनको लेकर एक कमरे में जाती है जहां उनके बच्चे सो रहे हैं। अब रूम में जाने के बाद नजर वो ढोल आदि बजाना शुरू कर देते हैं जिससे बच्चों की नींद टूट जाती है मगर वो फिर से कंबल ओढ़कर सो जाते हैं। अब कुछ देर के बाद लड़की तो उठ जाती है मगर दूसरे बच्चे को फर्क ही नहीं पड़ता है। अब वायरल दावों के मुताबिक बच्चे सुबह देर तक सो रहे थे तो उनकी मां ने उन्हें उठाने के लिए बैंड को बुला लिया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर ghantaa नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'मदर ऑफ द ईयर।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को करीब 10 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- मम्मी खतरनाक है। दूसरे यूजर ने लिखा- जाग जाओ रे आलसियों सुबह हो गई, ये ऐसा साउंड कर रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- वाह ये हुई न बात। चौथे यूजर ने लिखा- भाई दादा दादी के बारे में सोचो। एक अन्य यूजर ने लिखा- कलयुग के कुंभकरण।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

अरे ये तो वाशिंग मशीन की शक्तियों का गलत इस्तेमाल हो रहा है, Video देख आप भी यही कहेंगे

जुगाड़ करने की कला हो तो फिर कुछ भी हो सकता है, अब आप इसी वायरल Video को देखिए