इस दुनिया में लोग जितनी भी अतरंगी हरकत करते हैं और उसका वीडियो बनाते हैं, उसका सोशल मीडिया पर वायरल होना तय है क्योंकि सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर्स ऐसे वीडियो खूब देखते हैं और उन्हें लाइक भी करते हैं। जिसकी जितनी अतरंगी हरकत, उसके वीडियो उतने ही वायरल होते हैं और अगर आप भी सोशल मीडिया पर हैं तो फिर ऐसे खूब सारे वायरल वीडियो देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए फिर देरी किए बिना आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या दिखा जो वो वायरल हो गया।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
आप सभी के घरों में वाशिंग मशीन तो होगा ही। अब आप बताइए कि उसका किस काम के लिए इस्तेमाल करते हैं? अगर आपका यह जवाब है कि हर कोई वाशिंग मशीन का यूज कपड़े धोने के लिए ही करता है तो आपको बता दें कि ऐसा नहीं है। कुछ लोग अतरंगी होते हैं तो उसका अतरंगी यूज भी करते हैं। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि वाशिंग मशीन में बहुत सारी मूंगफली रखी हुई है और उसमें पानी भरने के बाद वो मशीन को चला देता है। वीडियो में दिखता है कि वाशिंग मशीन में मूंगफली धूल जाती हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर 02reels16 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 28 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाशिंग मशीन की आत्मा को शांति मिले। दूसरे यूजर ने लिखा- अमेरिका क्या कहता था। तीसरे यूजर ने लिखा- मां मेरी शक्तियों का गलत इस्तेमाल हुआ है मां। चौथे यूजर ने लिखा- मशीन तो गया रे बाबा। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
जुगाड़ करने की कला हो तो फिर कुछ भी हो सकता है, अब आप इसी वायरल Video को देखिए
इस अखबार वाले ने अपने काम में हासिल की गजब की महारत, Video देख फैन हो जाएंगे