इस दुनिया में अतरंगी हरकत करने वाले लोगों की कोई कमी नहीं है। एक से बढ़कर एक अतरंगी हरकतें हमें सोशल मीडिया पर देखने को मिलते रहते हैं। कुछ लोग खुद अपना वीडियो बनाकर पोस्ट कर देते हैं तो कुछ लोगों की अतरंगी हरकत का वीडियो दूसरा बंदा बनाकर पोस्ट कर देता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने ऐसे तमाम वीडियो देखे ही होंगे। अगर नहीं देखा है तो फिर अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो आप देख सकते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
आप सभी के घर में वाशिंग मशीन तो होगी ही। जिन लोगों के घर में नहीं है, वो भी वाशिंग मशीन के बारे में जानते हैं और सभी को पता है कि इसका इस्तेमाल कपड़े धोने के लिए होते हैं। मगर क्या आपने कभी किसी को वाशिंग मशीन में बर्तन धोते हुए देखा है? हैरान हो गए, लेकिन वायरल वीडियो में तो यही नजर आया। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक महिला वाशिंग मशीन के अंदर बर्तन को धो रही है। अब यह वीडियो कब का है, इसकी जानकारी तो नहीं मिली मगर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर kismat191970 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 38 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बर्तनों की आवाज गांव तक सुनाई देती होगी। दूसरे यूजर ने लिखा- यहां तक कि कबाड़खाना भी इस मशीन को दोबारा नहीं लेगा। तीसरे यूजर ने लिखा- कितने दिन तक ये मशीन चला? एक अन्य यूजर ने लिखा- डिशवॉशर ले ले बहन।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
जलती चिता के सामने लड़की ने बनाई रील, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
ये सब करने से पहले इन्हें शर्म क्यों नहीं आई! वायरल Video में क्या दिखा जो लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन