1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जलती चिता के सामने लड़की ने बनाई रील, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

जलती चिता के सामने लड़की ने बनाई रील, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 08, 2025 10:45 pm IST,  Updated : Aug 08, 2025 10:45 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे क्योंकि उसमें जो दिखा, आपने कभी नहीं देखा होगा। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी कमेंट किया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@SHONEEKAPOOR

सोशल मीडिया पर हर दिन कई सारे वीडियो और फोटो, लोग पोस्ट करते रहते हैं। उन वीडियो और फोटो को कई सारे लोग देखते भी हैं और कुछ पोस्ट तो ऐसे निकल जाते हैं जो वायरल हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी तमाम तरह के वायरल वीडियो और फोटो देखे ही होंगे। सोशल मीडिया की एक खासियत है कि यहां कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो आपने पहले नहीं देखा होगा और जब देखेंगे तो हैरान होना तय है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें कुछ ऐसा दिखा जो अब तक आपने नहीं ही देखा होगा। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक जगह पर चिता जल रही है और उसी चिता के सामने एक लड़की खड़ी होकर रील बना रही है। अब यह वीडियो कहां का है, किस हद तक सच है, इसकी पुष्टि तो नहीं हो पाई मगर वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है क्योंकि ऐसा कुछ लोगों ने नहीं देखा है। 

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ShoneeKapoor नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'कुछ बोलूंगा तो विवाद हो जाएगा।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 42 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कोई थप्पड़ तो मार देते। दूसरे यूजर ने लिखा- ये हंस क्यों रही है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये घर की तरफ से दिए गए संस्कार दिखा रही है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये सब करने से पहले इन्हें शर्म क्यों नहीं आई! वायरल Video में क्या दिखा जो लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

ऐसा शाकाहारी भोजनालय तो मैंने पहली बार देखा है, फोटो देख आपका भी माथा हिल जाएगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।