1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये सब करने से पहले इन्हें शर्म क्यों नहीं आई! वायरल Video में क्या दिखा जो लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

ये सब करने से पहले इन्हें शर्म क्यों नहीं आई! वायरल Video में क्या दिखा जो लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 08, 2025 10:18 pm IST,  Updated : Aug 08, 2025 10:18 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें शायद दूल्हा और दुल्हन को मिलाने के लिए कुछ ऐसा हो रहा है कि उसे देख लोगों ने मजे लेने लगे। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@REBELLIOUSPARI8

आज के दौर में आपको बहुत कम लोग ही ऐसे मिलेंगे जो सोशल मीडिया से दूर रहते हों या फिर जिन्हें इसके बारे में नहीं पता होगा वरना आजकल तो बच्चे तक सोशल मीडिया पर मिल जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ समय एक्टिव रहते हैं तो फिर आप यह तो जानते ही होंगे कि उधर एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते हैं। कभी-कभी तो कुछ ऐसे वीडियो वायरल हो जाते हैं कि उन्हें देखने के बाद इंसान अपना माथा पकड़ लेता है कि यही देखना बाकी रह गया था। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। 

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें तो अब तक सबसे अनोखा नजारा देखने को मिला। वीडियो में नजर आता है कि एक टेबल पर धनुष रखा हुआ है और वो किसी से नहीं उठ रहा है। फिर दूल्हा उसे उठाता है और तीर सामने की तरफ मारता है। इसके तुरंत बाद वहां से दरवाजा जैसा कुछ खुलता है और दुल्हन अपने हाथ में गुलदस्ता लिए आती हुई नजर आती है। दूल्हा और दुल्हन को इस तरह से मिलाने का तरीका आज तक सोशल मीडिया पर नहीं देखा होगा और इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @RebelliousPari8 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ये सब क्या देखना पड़ा रहा है, अच्छा है मैं अंधी हूं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये सब करने से पहले इन्हें शर्म क्यों नहीं आई। दूसरे यूजर ने लिखा- यह सब देखने से पहले दुनिया खत्म क्यों नहीं हो गई। तीसरे यूजर ने लिखा- लोगों के पास काम न होने का नतीजा है। चौथे यूजर ने लिखा- गजब नौटंकी है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ऐसा शाकाहारी भोजनालय तो मैंने पहली बार देखा है, फोटो देख आपका भी माथा हिल जाएगा

रील के चक्कर में लोगों को जान की भी परवाह नहीं, अब यही Video देख लीजिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।