1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. वाशिंग मशीन का ऐसा इस्तेमाल कौन करता है! वायरल Video को देखकर लोगों ने दिए रिएक्शन

वाशिंग मशीन का ऐसा इस्तेमाल कौन करता है! वायरल Video को देखकर लोगों ने दिए रिएक्शन

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 06, 2024 10:43 am IST,  Updated : Nov 06, 2024 10:43 am IST

एक बच्चे ने वाशिंग मशीन का ऐसा इस्तेमाल किया जिसे देखकर आपको बच्चे की चिंता होने लगेगी। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उसे देखकर लोगों ने भी कमेंट किए हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

हर दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ नया देखने को मिल ही जाता है। आप अगर सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपको वहां कुछ न कुछ ऐसे वीडियो मिल ही जाएंगे जो वायरल हो रहे होते हैं। कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी सीट जैसी छोटी मोटी बातों पर लड़ते लोगों का वीडियो वायरल हो जाता है। इसके अलावा खतरनाक स्टंट करने वालों का भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है। लेकिन अभी इन सभी से हटकर एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक वाशिंग मशीन रखा हुआ और उसी के पास खड़े बच्चों के स्कूटर पर चढ़कर बच्चा उस वाशिंग मशीन पर चढ़ने की कोशिश कर रहा है। कुछ देर में ही बच्चा वाशिंग मशीन पर चढ़कर ड्रायर के अंदर उतर जाता है और उसे चालू करके अंदर बैठ जाता है। ड्रायर घूमने लगता है और साथ ही में बच्चा भी घूमने लगता है। वहीं एक दूसरा बच्चा भी मौजूद था जो उसे ऐसा करते हुए देखता है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @jalimpatrakar नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'वाशिंग मशीन का ऐसा इस्तेमाल कौन करता है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- बदमाश बच्चे हैं जी। दूसरे यूजर ने लिखा- वाशिंग मशीन का बहुत अच्छी तरह से इस्तेमाल कर रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- बच्चे हैं कुछ भी कर सकते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- इन बच्चों के मां-बाप कहां है, ध्यान नहीं देते।

ये भी पढ़ें-

Cobra Ka Video: कोबरा सांप को अपने बच्चे की तरह नहला रही महिला, अगर काट लेता तो हो जाती मौत, देखें वीडियो

Scooty Girl Ka Video: स्कूटी सवार दो लड़कियों को घोड़े ने मारी लात, बीच सड़क हो गया भीषण हादसा, देखें वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।