1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Scooty Girl Ka Video: स्कूटी सवार दो लड़कियों को घोड़े ने मारी लात, बीच सड़क हो गया भीषण हादसा, देखें वीडियो

Scooty Girl Ka Video: स्कूटी सवार दो लड़कियों को घोड़े ने मारी लात, बीच सड़क हो गया भीषण हादसा, देखें वीडियो

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Nov 05, 2024 12:06 pm IST,  Updated : Nov 05, 2024 12:09 pm IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो स्कूटी सवार लड़कियों को घोड़ा ऐसी लात मारता है कि दोनों ही लड़कियों बीच सड़क पर ही स्कूटी समेत गिर जाती है। ऐसे में सोशल मीडिया पर यूजर्स तमाम तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

Scooty Girl Ka Video horse kicked two girls riding a scooty horrific accident happened in the middle- India TV Hindi
स्कूटी सवार दो लड़कियों को घोड़े ने मारी लात Image Source : INSTAGRAM

लड़कियों को लेकर एक मिथक है जो सोशल मीडिया पर या आम बोलचाल में लोगों के बीच देखने को मिलती है। अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि लड़कियों को गाड़ी चलानी नहीं आती या लड़कियां हेवी ड्राइवर नहीं होती हैं। ऐसा बिल्कुल नहीं है। यह पूरी तरह से मनगढंत बात है। हालांकि कुछ ऐसे मामले जरूर सामने आते हैं जब गाड़ी चलाने वाली महिलाओं की गलती की वजह से सभी महिलाओं पर मीम बना दी गई। इस बीच एक वीडियो फिर से सामने आया है। हाल ही में जो वीडियो हमें मिला है उसमें एक लड़की स्कूटी चला रही होती है, लेकिन सड़क पर जब उसका मुकाबला घोड़े से हो जाता है तो घोड़ा ऐसी लात मारता है कि लड़की तुरंत सड़क पर गिर जाती है।

घोड़े ने स्कूटी सवार लड़कियों को मारी लात

यह दृश्य देखकर आसपास के लोग हैरान रह गए। कुछ लोग घटना को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड करने लगे, जबकि अन्य ने तुरंत मदद के लिए दौड़ लगाई। अब वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हमारे पास जो वीडियो है उसमें आप देख सकते हैं कि कैसे घोड़े ने लड़कियों को लात मारकर जमीन पर गिरा दिया। इस घटना के बाद बिना रुके से ही घुड़सवार घोड़े को लेकर चला गया। कुछ लोग युवक को पकड़ने की कोशिश भी करते हैं लेकिन घुड़सवार घोड़े को लेकर वहां से भाग जाता है। वीडियो को देखकर ऐसा लगता है कि घोड़े की लात लगने और जमीन पर गिरने के बाद लड़कियों को चोटें तो जरूर ही आई होंगी।

सड़क किनारे खड़ा था घोड़ा, लड़कियों की स्कूटी देखते ही मारी लात

वीडियो में हम देख सकते हैं कि एक घुड़सवार अपने घोड़े को लेकर सड़क के किनारे खड़ा होता है। तभी स्कूटी पर सवार दो लड़िकयां वहां से गुजरती हैं। जैसे ही वह दोनों लड़कियां स्कूटी लेकर घोड़े के पीछे से गुजर रही होती हैं, तभी घोड़ा फटाक से लात मारता है। तभी दोनों लड़कियां अपना बैलेंस खो देती हैं और सड़क पर ही गिर जाती हैं। सड़क पर अगर इसी तरह जानवर हमले करते रहे तो कभी कोई बुरा हादसा भी देखने को मिल सकता है। वीडियो को कई लोग फनी तो कई लोग बेहद गंभीर बता रहे हैं। कई लोग वहीं पुराना राग अलाप रहे हैं कि लड़कियों को गाड़ी चलानी नहीं आती। ऐसी स्थिति में कोई भी होता तो घोड़े की लात खाने के बाद वह गिर ही जाता।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।