1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हेलमेट की जगह सिर पर पतीला रखकर स्कूटी चलाती दिखी महिला, शख्स ने बनाया Video जो हो रहा है वायरल

हेलमेट की जगह सिर पर पतीला रखकर स्कूटी चलाती दिखी महिला, शख्स ने बनाया Video जो हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 04, 2024 02:23 pm IST,  Updated : Nov 04, 2024 02:23 pm IST

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप हैरान भी होंगे और आपको हंसी भी आएगी। वीडियो को देखने के बाद काफी लोगों ने मजेदार कमेंट्स भी किए हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
सिर पर पतीला रखकर स्कूटी चलाती महिला Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वायरल वीडियो का एक चलता फिरता अड्डा है। यहां आपको हमेशा कुछ न कुछ वायरल होता ही मिल ही जाएगा। कभी मजेदार वीडियो वायरल होता है तो कभी यूनिक मैसेज की फोटो वायरल हो जाती है। कभी दो लोगों के बीच हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट वायरल होता है तो कभी शादी के लिए लड़की की अनोखी डिमांड से जुड़ा पोस्ट वायरल हो जाता है। कुल मिलाकर बात यह है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपको हमेशा कुछ न कुछ वायरल मिल ही जाएगा। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और आप जब उस वीडियो को देखेंगे तो आप दंग भी होंगे और हंसी भी आएगी।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक महिला स्कूटी चलाकर कहीं जा रही है। शख्स जो उसका वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है, वो उसके करीब जाता है तब जो दिखता है, वो हैरान कर देता है। दरअसल महिला ने अपने सिर पर हेलमेट की जगह पतीला रखा हुआ है। जी हां, वहीं पतीला जो आप लोगों के घर के किचन में इस्तेमाल होता है। यही कारण है कि महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा वो कब का है इसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई मगर वीडियो को इंस्टाग्राम पर laughwith_mm19 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'हेलमेट ज्यादा जरूरी है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- लेवल 3 का हेलमेट। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई मुझे मारो मुझे मारो। तीसरे यूजर ने लिखा- हेलमेट से 2 गुना सुरक्षित। चौथे यूजर ने लिखा- अब पता चला कि मेरे घर का पतीला कहां गया।

ये भी पढ़ें-

क्लास में बेंच पर खड़ी होकर डांस कर रही थी लड़की, फिर जो हुआ उसे कभी नहीं भूलेगी, देखें वायरल Video

इस लड़की का दिमाग देख हक्के-बक्के हो जाएंगे आप, Video हुआ वायरल तो लोगों ने भी किए कमेंट्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।