1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़की ने मां को बताई अपनी समस्या तो पड़ गया थप्पड़, Video देखकर आपकी निकल जाएगी हंसी

लड़की ने मां को बताई अपनी समस्या तो पड़ गया थप्पड़, Video देखकर आपकी निकल जाएगी हंसी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 04, 2024 10:44 am IST,  Updated : Nov 04, 2024 10:44 am IST

एक मजेदार वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। वीडियो को देखकर लोगों ने भी अपना रिएक्शन दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमेशा अलग-अलग वीडियो वायरल होते रहते हैं। आप अगर सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं और दिन में एक बार भी ऑनलाइन जाते हैं तो आपकी फीड पर कई सारे वीडियो आ जाते होंगे। उनमें से कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जो वायरल हो रहे होते हैं। लड़ाई, डांस, जुगाड़ समेत तमाम तरह के वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है मगर ये मजेदार वीडियो है जिसे देखकर आपको हंसी आएगी। आइए फिर आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की उदास बैठी हुई है और उसकी मां उससे पूछती है कि क्या हुआ? इसके बाद लड़की कहती है, 'कुछ नहीं मम्मी मेरी मेंटल हेल्थ खराब हो गई।' इसके अगले ही पल में उसे थप्पड़ पड़ जाता है और उसकी मां कहती है, 'जो चीज लेती है वही खराब कर देती है। पता नहीं कैसी लड़की है।' मजाकिया तौर पर बनाया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर funny_memeshala नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'अब ठीक हो गया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- मिडल क्लास वाले पूछेंगे कि ये मेंटल हेल्थ क्या होता है? दूसरे यूजर ने लिखा- हेड डाउन करके बैठ जा, ठीक हो जाएगा। तीसरे यूजर ने लिखा- सही बात है, दिमाग फ्री का मिला, वही खराब कर ली। एक अन्य यूजर ने लिखा- भारतीय मां।

ये भी पढ़ें-

चायवाले ने दुकान पर लिखी ऐसी बात कि फोटो हो रही है वायरल, लोग बोले- 'वाह क्या बात है'

ये जुगाड़ नहीं देखा तो फिर क्या देखा, शख्स का दिमाग देख लोगों ने किए गजब कमेंट; देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।