1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भाई ने VIP सीट बुक किया है! कोचिंग में पढ़ाई करते लड़के का Video हुआ वायरल, देखकर लोग कर रहे हैं कमेंट्स

भाई ने VIP सीट बुक किया है! कोचिंग में पढ़ाई करते लड़के का Video हुआ वायरल, देखकर लोग कर रहे हैं कमेंट्स

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 02, 2024 06:39 pm IST,  Updated : Nov 02, 2024 06:39 pm IST

एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर इंटरनेट की जनता कमेंट सेक्शन में अपना रिएक्शन भी दे रही है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बहुत ही अलग और अनोखी है। यहां कब कौन सा वीडियो नजर आ जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन अनगिनत वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं और उन्हीं वीडियो में से कुछ वायरल होते हैं। कभी डांस का वीडियो वायरल होता है तो कभी लड़ाई का वीडियो वायरल हो जाता है। कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी स्टंट करते लोगों का वीडियो वायरल हो जाता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है, आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक कोचिंग क्लास में काफी बच्चे बैठकर पढ़ रहे हैं। वहां बच्चों की संख्या इतनी है कि किसी और के लिए अब सीट नहीं बची है। उन्हें टीचर पढ़ा रहे हैं। तभी वीडियो रिकॉर्ड करने वाला शख्स एक ऐसे बच्चे पर फोकस करता है, जिसे देखकर आप हंसने लगेंगे। कमरे के अदंर बने स्टोर रूम या फिर बाथरूम के ऊपर बची जगह पर वह बच्चा बैठकर पढ़ाई कर रहा है। इसी कारण से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा, उसके एक्स प्लेटफॉर्म पर @Phenom962 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में 'हायर एजुकेशन' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 लाख 96 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद काफी लोगों कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- भाई जनरल है, इधर भी सीट नहीं मिल रही है। दूसरे यूजर ने लिखा- लगन होनी चाहिए बस और कुछ नहीं। तीसरे यूजर ने लिखा- ये हायर एजुकेशन के लिए गया है। चौथे यूजर ने लिखा- भाई कुछ ज्यादा ही पढ़ाकू लग रहा है। एक अन्य यूजर ने लिखा- भाई ने VIP सीट बुक किया है।

ये भी पढ़ें-

इनको तो पुलिस का भी डर नहीं है, लड़ाई रोकने पहुंची तो पुलिवाले को ही तड़ातड़ जड़ दिए थप्पड़, Video हो गया वायरल

बहुत अच्छे इंस्पेक्टर साहब! पुलिस वाले का एक Video सोशल मीडिया पर हो रहा है खूब वायरल, लोगों ने भी किया रिएक्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।