1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अबे भूतिया सीढ़ी है! वायरल Video को देखकर लोग कर रहे हैं मजेदार कमेंट्स, एक बार आप भी देखिए

अबे भूतिया सीढ़ी है! वायरल Video को देखकर लोग कर रहे हैं मजेदार कमेंट्स, एक बार आप भी देखिए

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 30, 2024 02:45 pm IST,  Updated : Oct 30, 2024 02:45 pm IST

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग मजे ले रहे हैं। वीडियो में एक सीढ़ी नजर आ रही है जो खुद से चलती हुई दिख रही है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन अलग-अलग वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं और उन्हीं में से कुछ वीडियो जो सबसे अनोखे होते हैं या फिर तारीफ के काबिल होते हैं, वो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। आपने भी ऐसे कई वीडियो देखे होंगे जो सोशल मीडिया के किसी न किसी प्लेटफॉर्म पर वायरल हुआ ही होगा। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और उस वीडियो को देखने के बाद आप हंसने लगेंगे।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा उसे एक ऐसे घर से रिकॉर्ड किया गया है जहां पेंट आदि का काम चल रहा है। एक मजदूर वहां काम कर रहा था और तभी वहां लगी सीढ़ी ढलान की वजह से अपने आप चलने लगती है। सीढ़ी इस तरह से नीचे आ रही है जैसे इंसान चलता है। वहीं पीछे खड़ा मजदूर यह सब देखकर हंस रहा है। वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई मगर वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी मजेदार कमेंट्स किए हैं। उससे पहले आप एक बार वीडियो को देख लीजिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर superstar_jamil नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देखा तो है ही, उसके साथ 57 हजार लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। वहीं काफी लोगों ने मजेदार कमेंट्स भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा- अच्छा हुआ 5:30 बजे हैं, रात के 12 बजे होता तो क्या होता। दूसरे यूजर ने लिखा- इसे कोई खींच रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- अबे भूतिया सीढ़ी है। एक अन्य यूजर ने लिखा- इसमें विदेशी शक्तियों का हाथ हो सकता है।

ये भी पढ़ें-

इस लड़की ने अचानक सभी के जज्बात ही बदल दिए, आएगी हंसी मगर Video का अंत जीत लेगा दिल

सामान उठाने के लिए नहीं था कैरी बैग तो शख्स ने लगाया दिमाग और खोजा गजब का जुगाड़, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।