1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चचा का भी अलग ही स्वैग है, चेकअप के दौरान खैनी मलकर होठों में दबाया, Video हो गया वायरल

चचा का भी अलग ही स्वैग है, चेकअप के दौरान खैनी मलकर होठों में दबाया, Video हो गया वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 29, 2024 06:06 pm IST,  Updated : Oct 29, 2024 06:06 pm IST

एक मजेदार वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको हंसी जरूर आएगी। वीडियो को देखने के बाद काफी लोगों ने कमेंट करके अपना रिएक्शन भी दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बहुत ही अलग है। यहां हर दिन अलग-अलग वीडियो को लोग पोस्ट करते हैं और उनमें से जो वीडियो सबसे अलग होते हैं, वो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। आप दिन में कुछ समय तो जरूर ही सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर बिताते होंगे। और अगर ऐसा है तो फिर आपकी फीड पर भी वो सभी वीडियो आते होंगे जो वायरल होते हैं। कभी सीट जैसी छोटी बात को लेकर मेट्रो में लोग लड़ने लगते हैं तो उनका वीडियो वायरल हो जाता है तो किसी वायरल वीडियो में गजब का जुगाड़ देखने को मिलता है। मगर अभी उन सभी वीडियो से अलग वीडियो वायरल हो रहा है।

चचा के लिए खैनी ज्यादा जरूरी है

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा उसमें नजर आ रहा है कि चचा चेकअप के लिए पहुंचे हुए हैं। वो MRI मशीन से चेकअप के लिए वहां लेटे हुए हैं मगर उनका पूरा ध्यान खैनी पर है। वीडियो में नजर आ रहा है कि चचा चेकअप के दौरान भी खैनी मल रहे हैं। पहले वो खैनी को अलग-अलग हाथों में डालकर अच्छे से मलते हैं और फिर उन्हें अपनी होठों में दबा लेते हैं। वायरल वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं मिली मगर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @deeepu057 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'डर भी इनसे डरता है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- चचा ने अपने नाखून को भी रंगा हुआ है। दूसरे यूजर ने लिखा- फूल बॉडी चेकअप से पहले एनर्जी ले रहे हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- इनके लिए खैनी जरूरी है। एक अन्य यूजर ने लिखा- डॉक्टर को यह देखकर डर लगने लगा।

ये भी पढ़ें-

घर में लगे टाइल्स को खराब करते शख्स का Video हुआ वायरल, लोगों ने भी किया रिएक्ट

बाइक की पेट्रोल टंकी में पटाखा डालकर शख्स ने फोड़ा, Video में देखें फिर जो भी हुआ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।