1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. घर में लगे टाइल्स को खराब करते शख्स का Video हुआ वायरल, लोगों ने भी किया रिएक्ट

घर में लगे टाइल्स को खराब करते शख्स का Video हुआ वायरल, लोगों ने भी किया रिएक्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 29, 2024 04:51 pm IST,  Updated : Oct 29, 2024 04:52 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें नजर आ रहा है कि एक शख्स कुदाल से घर में लगे टाइल्स को खराब कर रहा है। वारयल वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी उस पर रिएक्ट करते हुए अपनी बात कही है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर हर दिन लोग अलग-अलग वीडियो को अप्लोड करते रहते हैं। उन्हीं वीडियो में से जो वीडियो सबसे अनोखे होते हैं या फिर इंटरनेट की जनता का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं, वो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने ऐसे कई वायरल वीडियो देखे होंगे। कभी लड़ाई का वीडियो वायरल होता है तो कभी जुगाड़ के वीडियो वायरल हो जाते हैं। मगर अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जो इन सभी से अलग है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक शख्स ने अपने हाथ में कुदाल लिया हुआ है और वो घर की फर्श पर अलग-अलग जगह पर मार रहा है। वो कुदाल से घर की फर्श पर लगे टाइल्स को कुदाल से मारकर खराब कर रहा है। इस दौरान वो काफी गुस्से में लग रहा है। अंत में वो काफी जगह से टाइल्स को खराब करने के बाद कुदाल फेंककर वहां से चला जाता है। वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई, मगर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे लेकर लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। वीडियो में टेक्स्ट लेयर करके लिखा है, 'मालिक जब पैसे न दे।' वहीं वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'फिर पता चला मालिक ने फोन पे कर दिए थे।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 लाख 80 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये तो बहुत ही गुस्से में दिख रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- इसने तो पूरा बंटा धार कर दिया। तीसरे यूजर ने लिखा- ये ऐसा क्यों कर रहा है।

ये भी पढ़ें-

बाइक की पेट्रोल टंकी में पटाखा डालकर शख्स ने फोड़ा, Video में देखें फिर जो भी हुआ

कामचोरी करते मजदूर की खुल गई पोल, अब Video सोशल मीडिया पर हो रहा है जमकर वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।