सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आपको हमेशा कुछ न कुछ ऐसा मिल ही जाता है जिसे देखने के बाद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। कभी लोगों का अतरंगी डांस देखने को मिलता है तो कभी रील के लिए अजीब हरकत करते लोगों का वीडियो वायरल हो जाता है। इसके अलावा भी तमाम तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं और उन सभी वीडियो को देखने के बाद लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया भी देते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक जगह सड़क पर ट्रक खड़ी है। उसी ट्रक के पास एक पुलिस वाला खड़ा है और उस पुलिस वाले के सामने एक शख्स है जो मस्ती में डांस कर रहा है। वह कभी उसके पीछे डांस करता दिखता है तो कभी अगल बगल में डांस करता है। वो उसके चारों तरफ घूमकर डांस करता भी दिखता है। वीडियो को देखने के बाद यह समझ में नहीं आ रहा है कि वो क्यों डांस कर रहा है मगर देखने के बाद लोग मजे ले रहे हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @Im_Ritikaa नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ट्रक के पेपर्स पूरे हैं, ले काट ले चालान।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 6 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- टायर के मानकों के अनुसार हवा कम है। दूसरे यूजर ने लिखा- नाचने के जुर्म में अंदर कर देगा। तीसरे यूजर ने लिखा- इनको काटना होगा तो कुछ भी बोलकर काट देंगे जैसे तू सड़क पर क्यों नाच रहा है बे। एक अन्य यूजर ने लिखा- लेकिन इसका जो व्यवहार है उस पर भी जेल जा सकता है।
ये भी पढ़ें-
जुगाड़ तो बड़ा गजब का है, इसे देखकर आप भी हो जाएंगे दंग, Video हो रहा है वायरल
VIDEO: टॉयलेट में ठूंस-ठूंस कर भरे यात्री, दिवाली-छठ मनाने इस हाल में ट्रेन से बिहार जा रहे लोग