1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: पागल हो चुका है पुनीत सुपरस्टार? नाले में डुबोया ग्लास फिर गंदे पानी में निंबू निचोड़कर गटागट पी गया

Video: पागल हो चुका है पुनीत सुपरस्टार? नाले में डुबोया ग्लास फिर गंदे पानी में निंबू निचोड़कर गटागट पी गया

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Oct 25, 2024 02:04 pm IST,  Updated : Oct 25, 2024 02:04 pm IST

पुनीत सुपरस्टार का एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह एक ग्लास में नाले का पानी भरकर पीते हुए नजर आ रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग पुनीत सुपरस्टार को पागल बता रहे हैं।

नाले का पानी पीता पुनीत सुपरस्टार- India TV Hindi
नाले का पानी पीता पुनीत सुपरस्टार Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर वायरल होने का खुमार लोगों को ऐसे चढ़ा है कि लोग सही-गलत का फर्क भी भूल गए हैं। आज कल तो वायरल होने के लिए गोबर और गौ मूत्र पीने का भी ट्रेंड चल गया है। वायरल होने के लिए लोग सचमुच रोटी पर गोबर लगाकर खा रहे हैं। गौमूत्र पी रहे हैं। मतलब पागलपन की सारी हदों को पार कर दे रहे हैं। हाल में सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो देखने को मिले जहां लोग ऐसी नीच और गंदी हरकतें कर रहे हैं। इतना भी काफी नहीं था तो एक महाशय ने सबको मात देने के लिए वीडियो बनाते हुए नाले का पानी ही पी गए।

पुनीत सुपरस्टार ने ये क्या किया

ये महाशय कोई और नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होने वाले पुनीत सुपरस्टार ही हैं। पुनीत अपनी ऐसी गिरी हरकतों की वजह से ही सोशल मीडिया पर फेमस हैं। कभी इनके नाले में लोटने के वीडियो वायरल होते हैं तो कभी रोटी के साथ गोबर खाने और गौमूत्र पीने के वीडियो वायरल होते रहते हैं। हाल में तो पुनीत ने सारी हदों को पार करते हुए नाले का पानी भी पी गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। 

ग्लास में भरा नाले का पानी और पी गया

वीडियो में देखा जा सकता है कि पुनीत सुपरस्टार एक गंदे नाले के किनारे एक प्लेट में कुछ नींबू और ग्लास लेकर बैठा हुआ है। आगे वह प्लेट से एक नींबू को उठाता है और उसे काटकर उसका रस ग्लास में निचोड़ लेता है। इसके बाद पुनीत उस ग्लास को नाले में डुबोता है और फिर नाले से गंदा पानी निकालकर गटागट पीने लगता है। थोड़ी देर उस गंदे पानी को पीने के बाद वह फिर से एक नींबू उठाता है और ग्लास में डाल देता है इसके बाद उस नाले के पानी को पी लेता है। पीने के बाद वह वहां से उठकर चला जाता है।

वीडियो पर लोगों ने कुछ ऐसे किया रिएक्ट

इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @room_pe_chle नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 50 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा और करीब 5 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है। वहीं, तमाम लोगों ने वीडियो पर कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा - पी वो रहा है और घिन्न मुझे आ रही है। दूसरे ने लिखा - कंटेंट ऐसा बनाओ कि कोई कॉपी ही ना कर सके। तीसरे ने लिखा - फॉलोअर्स के चक्कर में ये लोग और कितना गिरेंगे। चौथे ने लिखा - ये आदमी पूरी तरह पागल हो चुका है।

ये भी पढ़ें:

पीछे से आया, हाथ पकड़ा और लंगूर को दिन में दिखा दिए तारे, शैतानी का Video देख लोगों ने पूछा - किसका लड़का है ये

मंगलुरु की सड़कों पर गुंडागर्दी, हथियार लेकर घूम रहे बदमाश, कैमरे में कैद हुई गैंगवार की तस्वीरें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।