1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पीछे से आया, हाथ पकड़ा और लंगूर को दिन में दिखा दिए तारे, शैतानी का Video देख लोगों ने पूछा - किसका लड़का है ये

पीछे से आया, हाथ पकड़ा और लंगूर को दिन में दिखा दिए तारे, शैतानी का Video देख लोगों ने पूछा - किसका लड़का है ये

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Oct 25, 2024 12:30 pm IST,  Updated : Oct 25, 2024 12:30 pm IST

एक लंगूर के साथ शरारती बच्चे ने ऐसी शैतानी कर डाली कि बेचारे लंगूर को दिन में ही तारे दिख गए। लंगूर भी बच्चे की इस हरकत को देख हक्का-बक्का रह गया।

बंदर के साथ मस्ती करता बच्चा- India TV Hindi
बंदर के साथ मस्ती करता बच्चा Image Source : SOCIAL MEDIA

कुछ बच्चे इतने शैतान होते हैं कि ना वे खुद चैन से रहते हैं और ना ही किसी और को रहने देते हैं। पूरे दिन इनके शरीर में अजीब तरह की बेचैनी छाई रहती है। जब तक ये कुछ ऊल्टा-सीधा नहीं कर लेते तब तक इन्हें चैन नहीं मिलता। ऐसे ही एक शरारती बच्चे का वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह एक लंगूर के साथ शरारत कर रहा है। लंगूर भी लड़के के इस हरकत से दंग हो गया। 

लड़का लंगूर का हाथ पकड़कर हवा में लगा झुलाने

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चे अपनी छत पर बैठे लंगूर के पीछे धीरे-धीरे आता है। फिर वह ताली बजाते हुए इशारों में लंगूर को अपने हाथ बढ़ाता है। इस पर लंगूर लड़के की तरफ झल्लाते हुए बढ़ता है। ऐसे में अपनी शरारतों से तंग लड़का उस लंगूर के हाथों को अपने हाथों से पकड़ता है और उसे उठाकर हवा में गोल-गोल घुमाने लगता है। लंगूर भी लड़के की इस हरकत को देख हक्का-बक्का रह जाता है। उसे भी यह समझ नहीं आता कि आखिर उसके साथ हो क्या रहा है। थोड़ी देर हवा में चक्कर लगवाने के बाद लड़का लंगूर को छोड़ देता है। जिसके बाद लंगूर को चक्कर आने लगता है और वह हैरान-परेशान होकर एक जगह शांत बैठ जाता है। 

वीडियो पर कमेंट कर लोगों ने लिए मजे

इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Anika_Pan नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक डेढ़ मिलियन लोगों ने देखा और 10 हजार लोगों ने लाइक किया है। वहीं सैकड़ों लोगों ने इस पर कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा - लड़के ने लंगूर को दिन में ही तारे दिखा दिए। दूसरे ने लिखा - इसी को कहते हैं मन की उपस्थिति (Presence of mind) तुरंत निर्णय लेने से बंदर को काटने का मौका नहीं मिला। वरना बंदर बहुत बुरी तरह से काटता। तीसरे ने लिखा - लड़के ने बंदर को भी मस्त कर दिया। 

ये भी पढ़ें:

जिन्हें अपनी जिंदगी से शिकायत है, वे इस Video को एक बार जरूर देखें, सारी शिकायतें दूर हो जाएंगी

दीवाली पर ऐसा धमाका भी नहीं करना! पाइप में रॉकेट डाल सीधे भाई साहब पर ही कर दिया लॉन्च, Video देख नहीं रुकेगी हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।