1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. VIDEO: नागिन धुन बजते ही चचा बन गए नाग, डांस फ्लोर पर एक-एक कर सबको डसा

VIDEO: नागिन धुन बजते ही चचा बन गए नाग, डांस फ्लोर पर एक-एक कर सबको डसा

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Oct 26, 2024 01:24 pm IST,  Updated : Oct 26, 2024 01:24 pm IST

नागिन धुन पर आपने अब तक कई लोगों को डांस करते हुए देखा होगा लेकिन इस चचा की तरह डांस तो शायद ही कभी देखा होगा आपने। चचा का ये डांस अब तक का ऐतिहासिक डांस है, जिसे देख आप भी हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।

DJ प्लोर पर डांस करते हुए अंकल- India TV Hindi
DJ प्लोर पर डांस करते हुए अंकल Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर लोगों के अजीबोगरीब डांस के वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। इन वीडियो में कोई अपने डांस के जलवे से लोगों को अपना कायल बना रहा होता है तो कोई अपने डांस से लोगों को हंसने पर मजबूर कर देता है। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो डांस फ्लोर पर अगर आ जाते हैं तो अपने डांस से पूरे डांस फ्लोर को खाली करा देते हैं। वे इस कदर अपने डांस में मग्न हो जाते हैं कि उनके अलावा कोई डांस करते हुए नजर भी नहीं आता। ऐसे ही एक चचा का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें चचा ने नागिन धुन पर नाग बनकर ऐसा डांस किया कि उनके फुंफकार की डर से सबने डांस फ्लोर ही छोड़ दिया।

नाग बनकर अंकल ने सबको डसा

वीडियो में आप देख सकते हैं कि DJ पर जैसे ही 'मैं नगिन तू सपेरा...' गाना बजाया गया, वैसे ही चचा तुरंत ही इच्छाधारी नाग बन जाते हैं और अपने सामने आने वाले हर एक सपेरे को डसना शुरु कर देते हैं। चचा ने एक बार तो एक लड़के को ऐसे डसा की वह डांस फ्लोर से ही नीचे गिर गया। चचा डांस फ्लोर नाग बनकर इस कदर लोट लगा रहे हैं कि उन्होंने पूरे डांस फ्लोर पर ही अपना कब्जा जमा लिया है। ऐसे में जो भी उनके सामने आ रहा है उसे डसकर वे स्टेज से दूर कर दे रहे हैं।  

डांस देख लोग हंसते-हंसते हो गए लोटपोट

चचा का यह डांस देख हर कोई हंसते-हंसते लोटपोट हो गया। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @onlyfoolsandpunjabi नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोगों ने चचा के इस डांस के खूब मजे लिए हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा - ये तो कोबरा सांपों का सरदार लग रहा है। दूसरे ने लिखा - आज तक ऐसा नागिन डांस नहीं देखा। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया। जिसे खबर लिखे जाने तक 3 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा और करीब 50 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। 

ये भी पढ़ें:

Video: गुटखा खाने पर शख्स ने बच्चे को टोका तो सामने से जो जवाब आया, वह सुन हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे आप

खेल-खेल में सांड ने अपने सींग से काट डाला शख्स का गला, मौत का Live Video आया सामने

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।