1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पत्नी ने पति को डराने का बनाया प्लान मगर उसके साथ ही हो गया खेल, अब कभी नहीं भूलेगी घटना, देखें Video

पत्नी ने पति को डराने का बनाया प्लान मगर उसके साथ ही हो गया खेल, अब कभी नहीं भूलेगी घटना, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 25, 2024 06:27 pm IST,  Updated : Oct 25, 2024 06:27 pm IST

सोशल मीडिया पर अभी एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे। वीडियो को देखने के बाद लोगों न भी अपना रिएक्शन दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई वीडियो वायरल न होता हो। हर दिन सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर कई वीडियो वायरल होते हैं। कुछ वीडियो लड़ाई वाले होते हैं तो किसी वीडियो में गजब का जुगाड़ देखने को मिलता है। इसके अलावा भी कई वीडियो वायरल होते हैं जिनमें स्टंट, डांस, टैलेंट आदि देखने को मिलते हैं। खैर अभी इन सभी से हटकर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद आप अपनी हंसी को कंट्रोल करना चाहेंगे मगर कर नहीं पाएंगे।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक महिला पर्दों को ठीक कर रही है और तभी उसे अपने पति के आने की आहट आती है। पति को डराने के इरादे से वो पर्दों के पीछे छिप जाती है। उसका पति जब कमरे में आता है तो उसे पर्दों में हलचल होता हुआ नजर आता है। शख्स पर्दे के करीब आता है और पर्दों को हटाने के बजाए, जोर से मुक्का मारता है जो उसकी पत्नी को लगता है। पति को डराने का प्लान उसी वक्त खराब हो जाता है। मजाकिया तौर पर बनाया गया यह वीडियो काफी लोग देख रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को एक्स पर @Mr_mikoo नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'डरना था भाई तूझे।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 21 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- दीदी के साथ तो गलत हुआ। दूसरे यूजर ने लिखा- ये तो उल्टा ही हो गया। तीसरे यूजर ने लिखा- पति है कि दुश्मन। चौथे यूजर ने लिखा- उल्टा हो गया काम। एक अन्य यूजर ने लिखा- यार मार दिया खींच के एक।

ये भी पढ़ें-

"आखिर दिवाली नज़्म-ए-बहार कैसे बन गई?", लेडी श्रीराम कॉलेज के पोस्टर पर भड़के लोग, जानें लोगों क्या कहा?

"सबकी नौकरी मैं खाऊंगी", महिला ने ट्रैफिक पुलिस से की बदतमीजी, फिर जूते पर पैर से मारा, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।